नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *⭕DGP ने ली छत्तीसगढ़ के सभी SP की क्लास-क्या निर्देशों का पालन कर पायेंगे…❓जुआ,सट्टा और अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल कार्रवाई करें-DGP डीएम अवस्थी* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*⭕DGP ने ली छत्तीसगढ़ के सभी SP की क्लास-क्या निर्देशों का पालन कर पायेंगे…❓जुआ,सट्टा और अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल कार्रवाई करें-DGP डीएम अवस्थी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*⭕DGP ने ली छत्तीसगढ़ के सभी SP की क्लास-क्या निर्देशों का पालन कर पायेंगे…❓*

*⭕जुआ,सट्टा और अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल कार्रवाई करें-DGP डीएम अवस्थी*

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज समीक्षा बैठक में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को जुआ ,सट्टा ,अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध ऑपरेशन क्लीन चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रकार के अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा पाये जाने पर संबंधित जिले के एसपी जिम्मेदार होंगे साथ ही समन्धित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। अवस्थी ने सभी पुलिस अधिकारियों से कहा कि ‘थोड़े कहे को ज्यादा समझिए’।

डीजीपी डी एम अवस्थी ने आज वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए अपराधों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सभी आईजी और एसपी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि महिला विरूद्ध अपराधों पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए। महिला एवं बाल विरुद्ध अपराधों के लिए बनाई गई सेल शीघ्रता से कार्रवाई करें। जिससे महिला विरुद्ध अपराधों को रोका जा सके। शहर के ऐसे इलाके जो सुनसान हो एवं जहां छेड़खानी की घटनाएं अधिक होती हों वहां पर महिला पुलिस अधिकारियों की ड्यूटि लगायें।अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक स्वयं ऐसे पुलिसकर्मियों की ड्यूटि लगायें जिनका सूचना तंत्र मजबूत हो।

डीजीपी ने चिट फण्ड प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये। चिटफंड कम्पनी के संचालकों के विरुद्ध सख्त कारवाई के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सायबर अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करें। पुराने प्रकरणों को शीघ्रता से जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। अवस्थी ने विभागीय जांचों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में आईजी गुप्तवार्ता डॉ आनंद छावड़ा, डीआईजी सीआईडी श्रीमती हिमानी खन्ना, एआईजी राजेश अग्रवाल, एआईजी यू बी एस चौहान उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728