नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *⭕पर्दाफाश न्यूज – बड़ी खबर⭕BIG BREAKING: एडीजी जी पी सिंह के ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा, आय से अधिक सम्पत्ति का मामला* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*⭕पर्दाफाश न्यूज – बड़ी खबर⭕BIG BREAKING: एडीजी जी पी सिंह के ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा, आय से अधिक सम्पत्ति का मामला*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*⭕बड़ी खबर⭕BIG BREAKING: एडीजी जी पी सिंह के ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा, आय से अधिक सम्पत्तिका मामला*

 

रायपुर। आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने एडीजी जी पी सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है. बताया जा रहा है कि दस से अधिक ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है.

एंटी करप्शन ब्यूरो के सूत्र बताते हैं कि प्रारम्भिक जाँच में आय से अधिक धन अर्जित करने के प्रमाण मिले हैं, हालाँकि देर शाम तक इसका खुलासा होने की उम्मीद हैं.

 

एडीजी जी पी सिंह खुद पूर्व में एंटी करप्शन ब्यूरो के मुखिया रह चुके हैं. सत्ता में भूपेश सरकार के आने के बाद उन्हें ये ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन कई गम्भीर शिकायतों के बाद उन्हें हटा दिया गया था.

बता दें कि पिछले दिनों उन्हें पुलिस अकादमी में पदस्थ कर दिया गया था. जीपी सिंह 1994 बैच के आईपीएस ऑफिसर है.

इस कारण से भी चर्चा में थे जीपी सिंह

2002 बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा का शव 12 मार्च 2012 को बिलासपुर पुलिस ऑफिसर्स मेस में पाया गया था. तब वे तत्कालीन बिलासपुर एसपी थे. उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी. इस मामले में की जांच में सीबीआई ने किसी को दोषी नहीं ठहराया था लेकिन राहुल शर्मा को आत्महत्या की नौबत तक प्रताड़ित करने का आरोप उस समय के रेंज आईजी जीपी सिंह पर लगे थे.।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930