नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सारंगढ के वसूलीबाज तहसीलदार सस्पेंड: BMO और SI के साथ मिलकर क्लीनिक संचालक से वसूले थे 3 लाख.. रिश्वत लेते सीसीटीवी में हुये थे कैद संभागायुक्त ने की कार्रवाई….अवैध वसूली के इस बड़े खेल में fir होना है बाकी निलंबन का खेल अभी चल रहा है* – पर्दाफाश 307 Temporary Redirect

307 Temporary Redirect


nginx

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*सारंगढ के वसूलीबाज तहसीलदार सस्पेंड: BMO और SI के साथ मिलकर क्लीनिक संचालक से वसूले थे 3 लाख.. रिश्वत लेते सीसीटीवी में हुये थे कैद संभागायुक्त ने की कार्रवाई….अवैध वसूली के इस बड़े खेल में fir होना है बाकी निलंबन का खेल अभी चल रहा है*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सारंगढ के वसूलीबाज तहसीलदार सस्पेंड: BMO और SI के साथ मिलकर क्लीनिक संचालक से वसूले थे 3 लाख.. रिश्वत लेते सीसीटीवी में हुये थे कैद.. संभागायुक्त ने की कार्रवाई..

बिलासपुर, 03 जून 2021– डाॅक्टर को डरा धमकाकर वसूली करने वाले सारंगढ़ के तहसीलदार सुनील कुमार अग्रवाल को संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने निलंबित कर दिया है। बता दें, इस मामले में सारंगढ़ थाना प्रभारी एसआई कमलकिशोर पटेल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

 

तहसीलदार सारंगढ़ द्वारा 7 मई 2021 को ग्राम हिर्री तहसील सारंगढ़ में डाॅ. खगेश्वर प्रसाद वारे द्वारा संचालित ’’वारे क्लिनिक’’ की जांच संबंधी कार्यवाही में अपने पदीय कर्तव्यों, दायित्वों तथा शासकीय, विभागीय कार्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने तथा छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत कार्य करने के कारण कलेक्टर जिला रायगढ़ से अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव प्राप्त होने पर सुनील कुमार अग्रवाल कोे कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया। श्री अग्रवाल तहसीलदार सारंगढ़ द्वारा 1 जून 2021 को समक्ष में उपस्थित होकर प्रतिवाद प्रस्तुत किया गया। जिसका परीक्षण करने पर जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया, और सुनील कुमार अग्रवाल के निलंबन की कार्यवाही की गई। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय जिला रायगढ़ निर्धारित किया गया है।

ये था पूरा मामला

मामला सारंगढ़ ब्लाॅक अंतर्गत ग्राम हिर्री स्थित वारे क्लीनिक की है। 7 मई को सारंगढ़ थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल, सारंगढ़ तहसीलदार सुनील अग्रवाल और बीएमओ डाॅ आरएल सिदार वारे क्लीनिक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान तहसीलदार ने डाॅ वारे से क्लीनिक में अनियमितता के नाम पर कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही कार्रवाई नहीं करने के नाम पर पांच लाख की मांग भी की थी, जिसके बाद डाॅक्टर वारे ने तीन लाख रूपए तहसीलदार को रिश्वत के तौर पर देकर मामले को रफा-दफा करवाया। इस दौरान रूपए लेते हुये क्लीनिक में लगे सीसीटीवी में तहसीलदार, बीएमओ और थाना प्रभारी कमल किशोर कैद हो गये थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डाॅ वारे ने इसकी शिकायत की थी। जांच में मामला सही पाये जाने के बाद एसपी ने उप निरीक्षक कमल किशोर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930