नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *छत्तीसगढ़ – शासकीय महाविद्यालय धरमजयगढ़ में कोरोना जागरूकता पर कार्यशाला का हुआ आयोजन* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*छत्तीसगढ़ – शासकीय महाविद्यालय धरमजयगढ़ में कोरोना जागरूकता पर कार्यशाला का हुआ आयोजन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*शासकीय महाविद्यालय धरमजयगढ़ में कोरोना जागरूकता पर कार्यशाला का हुआ आयोजन*

*असलम खान धरमजयगढ़ ब्यूरो* -: आज तारीख 29 मई शनिवार को शासकीय महाविद्यालय धरमजयगढ़ द्वारा कोरोना से बचने एवं संक्रमण उपरांत इलाज और इसके सामाजिक प्रभाव पर कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें विशेषज्ञ वक्ता क रूप मे डाँ़ खुर्शीद खान, प्रभारी कोविड रिहैबीलीटेशन केंद्र धरमजयगढ़ एवं प्रोफेसर (डाॅ)प्रदीप कुमार एक्का प्राध्यापक समाजशास्त्र, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर से सम्मिलित हुये।
कोविड -19 का हमारे समाज पर हुये प्रभावों पर डाॅ प्रदीप कुमार एक्का जी ने विस्तार से प्रकाश डाला जिसमें सामाजिक कारणों से कोरोना के कारणो एवं विस्तार , विभिन्न आयुवर्ग पर प्रभाव जैसे घरेलू हिंसा, मांसिक विकृति, समाज में व्याप्त रूढीवाद पर अपना प्रभावी विचार प्रस्तुत किये।


इसके उपरांत धरमजयगढ़ खण्ड के कोविड रिहैबीलीटेशन प्रभारी डाॅ खुर्शीद खान जी ने कोरोना के कारणों एवं कोरोना संक्रमण उपरांत उपचार पर विस्तार से अपना प्रभावी विचार प्रस्तुत किये, जिसमें कोरोना के तकनीकी पहलु, विभिन्न भ्रांतियों एवं टीकाकरण के सार्थकता पर वैज्ञानिक पक्ष को रेखांकित किये। डाॅ खान ने कोरोना संक्रमण होने पर मानसिक सबलता बनाये रखने , पोषणयुक्त आहार, स्वच्छता एवं कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान देने हेतु उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के प्रश्नों पर उपयोगी सलाह दिया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय धरमजयगढ़ के प्राचार्य डाॅ शशी भूषण लकडा़ द्वारा किया गया, उन्होने विशेषज्ञों द्वारा दी गई उपयोगी जानकारी एवं सुझावों को विद्यार्थियों से अनुकरण करने हेतु प्रेरित किये।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डाॅ विनोद कुमार साहू, प्रो निरंजन कुजूर (एन एस एस प्रभारी), प्रो रामसाय बिंझवार, प्रो श्रीमती माग्रेट कुजूर, प्रो सतीश कुमार एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031