नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नया खुलासा: फिल्मी स्टाइल में बेकसूर लोगों का एनकाउंटर करने वाला था सचिन वाजे, फिर उन पर ही मढ़ देता सभी आरोप – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

नया खुलासा: फिल्मी स्टाइल में बेकसूर लोगों का एनकाउंटर करने वाला था सचिन वाजे, फिर उन पर ही मढ़ देता सभी आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नया खुलासा: फिल्मी स्टाइल में बेकसूर लोगों का एनकाउंटर करने वाला था सचिन वाजे, फिर उन पर ही मढ़ देता सभी आरोप

News

 

मुंबई: कारोबारी मुकेश अंबानी के घर एंटालिया के बाहर विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो मिलने और उसके मालिक मनसुख हिरेन की मौत के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। NIA की जांच में पता चला है कि सचिन वाजे जिलेटिन केस के बाद कुछ और बड़ा करने की साजिश रच रहा था। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सचिन वाजे कुछ लोगों का एनकाउंटर करने का प्लान बना रहा था।

माना जा रहा है कि एनकाउंटर के बाद वह इन्हीं लोगों के सिर पर पूरे मामले का इल्जाम रख देता। वह ये एनकाउंटर औरंगाबाद से चोरी हुई ‘मारुति इको’ कार में करने वाला था। जानकारों के मुताबिक एनआईए जल्द ही इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने वाली है।

सूत्रों के अनुसार NIA को शक है कि सचिन वाजे इस एनकाउंटर में मनसुख हिरेन को भी शिकार बना सकता था। साथ ही वह इस एनकाउंटर में दिल्ली के एक अपराधी को भी मारने की योजना भी बना रहा था। लेकिन इससे पहले ही मामला NIA के पास चला गया और वाजे की पूरी योजना पर पानी फिर गया।

बता दें कि इससे पहले NIA ने कोर्ट में कहा था कि वाजे से पूछताछ तकरीबन पूरी की जा चुकी है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि NIA जल्द दोनों केसों का खुलासा कर सकती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930