नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बलौदाबाजार-बिना मास्क पहने ग्राहक को नहीं मिलेगी शराब।* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*बलौदाबाजार-बिना मास्क पहने ग्राहक को नहीं मिलेगी शराब।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिना मास्क पहने ग्राहक को नहीं मिलेगी शराब,

बलौदाबाजार :

कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने शराब दुकानों में कोरोना संक्रमण से बचाव की पुख्ता इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर सहित शासन के तमाम कोरोना अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। कलेक्टर ने आबकारी और पुलिस को राज्य शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई करने के कड़े निर्देश आज जारी किये हैं।कलेक्टर ने आज जारी आदेश में कहा है कि मदिरा दुकान में कार्यरत कर्मचारी कार्य के दौरान हमेशा मास्क पहने हुये हों। मदिरा का विक्रय केवल उन्हीं ग्राहकों को किया जाये जो कि नियमानुसार मास्क धारण किये हों। मदिरा दुकानों में दो ग़ज़ की फिज़िकल दूरी का अनिवार्य रूप से पालन हो। इसके लिए जरूरी बेरिकेडिंग एवं चुने की मार्किंग किया जाए। आबकारी विभाग इन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने दुकानों का सतत निरीक्षण करें। मदिरा दुकान पर आने वाले परिवहन कर्मचारी, केश कलेक्शन वाले कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सैनिटाइज कराया जाए। दुकानों को भी खुलने और बंद होने पर प्रति दिन सैनिटाइज किया जाये। शराब विक्रेता कर्मियों को भी समय-समय पर सैनिटाइज करते रहने कहा गया है। कोरोना से संबंधित लक्षण किसी ग्राहक में पाए जाने पर तत्काल उसे भीड़ से अलग कर जांच के लिए निकट अस्पताल पहुंचाया जाएगा। दुकान परिसर की उचित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने आबकारी एवं पुलिस की टीम बनाकर प्रत्येक मदिरा दुकान का 4 – 5 बार निरीक्षण कर कोविड निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930