नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *🎯बैंक कैशियर के ऊपर लुटेरों ने की फ़ायरिंग, धरमजयगढ़ में गोली काँड से मचा हड़कंप🎯* *🎯रायगढ़ जिले में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर उठने लगे सवाल* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*🎯बैंक कैशियर के ऊपर लुटेरों ने की फ़ायरिंग, धरमजयगढ़ में गोली काँड से मचा हड़कंप🎯* *🎯रायगढ़ जिले में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर उठने लगे सवाल*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*🎯बैंक कैशियर के ऊपर लुटेरों ने की फ़ायरिंग, धरमजयगढ़ में गोली काँड से मचा हड़कंप🎯* *🎯रायगढ़ जिले में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर उठने लगे सवाल*

*🔴धर्मजयगढ़ / रायगढ़*

 

आज हुए गोली काँड ने पूरे धरमजयगढ़ क्षेत्र में हलचल मचा दिया हैं.इस घटना की चर्चा से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं.

जानकारी मुताबिक नगर के सीएमपीआईडी कालोनी में निवासरत विनोद कुमार लकड़ा जो कि वर्तमान में खम्हार ग्रामीण बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं.
आज धरमजयगढ़ से खम्हार डियूटी जाते वक्त मिरिगुड़ा के करीब अज्ञात बदमाश बाइक सवारों ने कैशियर लकड़ा पर लूट के इरादे से पहले हवाई फायरिंग किया फिर उनकी पीठ पर गोली चलाई.और कागज़ात से भरे बैग को लूटकर फरार हो गये.

पीड़ित बैंक कैशियर को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में प्रारंभिक उपचार जांच करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया हैं ।वहीँ स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है. ऐसे में अब देखने वली बात होगी की ऐतिहासिक नगरी धरमजयगढ़ की शांत फ़िज़ां में ज़हर घोलने वाले अपराधियों के गिरेबान तक पुलिस कब तक पहुँच पाते हैं।

बताना लाज़िमी हैं आज से कुछ साल पहले धरमजयगढ़ के क्रोंधा जंगल में भी गोली काँड हुआ था ,जिसे सुलझाने में पुलिस आज तलक नाकाम साबित रही हैं.ऐसे में ये दूसरा गोली काँड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती हैं.हालाँकि पुलिस पूरी मुश्तैदी से हर पहलु पर गंभीरता से जांच पड़ताल में लगी हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031