नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब बिलासपुर में भी उतर सकेंगे 72 सीटर विमान, मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर बिलासपुर एयरपोर्ट का उन्नयन हुआ 3 सी कैटेगरी में – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

अब बिलासपुर में भी उतर सकेंगे 72 सीटर विमान, मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर बिलासपुर एयरपोर्ट का उन्नयन हुआ 3 सी कैटेगरी में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर 27 जनवरी 2021

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के बिलासा बाई केवटिन एयरपोर्ट में अब 72 सीटर विमान उतर सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर बिलासपुर के एयरपोर्ट का उन्नयन 3 सी कैटेगरी में हो गया है। भारत सरकार के नागर विमानन विभाग के महानिदेशक कार्यालय द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के 2 सी लाइसेंस को अपग्रेड कर 3 सी कैटेगरी का लाइसेंस जारी कर दिया गया है।

 


बिलासपुर के चकरभाठा स्थित एयरपोर्ट को 3-सी कैटेगरी के लाइसेंस मिलने से पर अब यहां 72 सीटर एयरक्राप्ट उतर सकेंगे जबकि इसके पूर्व 2 सी कैटेगरी का लायसेंस होने की वजह से 40 सीटर एयरक्राप्ट ही यहां उतर सकते थे। 72 सीटर एयरक्राप्ट के संचालन से बिलासपुर सहित पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी और पूरे देश से उनकी एयर कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर की जनता की भावना को देखते हुए यह पहल की और भारत सरकार के नागर विमानन विभाग से इसकी मंजूरी मिल गई है।
बिलासपुर एयरपोर्ट से 72 सीटर विमान के संचालन से बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया में स्थित औद्योगिक और खनन इकाईयों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को इसका लाभ होगा वहीं इससे इस क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा साथ ही महानगरों में मौजूद चिकित्सीय सुविधाओं तक इस पूरे अंचल की पहुंच अब और आसान हो जाएगी। 72 सीटर विमान के संचालन से न केवल लोगों को न्यायधानी बिलासपुर पहुंचने में आसानी होगी बल्कि बिलासपुर सहित पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ की जनता की देश के अन्य महानगरों तक पहुंच सुगम होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031