नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जांजगीर-दलित महिला को न्याय दिलाने 4 दिन से अनशन पर बैठे राजकुमार चंद्रा को मिला न्याय।जैजेपुर पंचायत की मनमानी पर तहसीलदार की लगाम,वन विभाग की जमीन पर अवैधानिक चबूतरा निर्माण का मामला। – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

जांजगीर-दलित महिला को न्याय दिलाने 4 दिन से अनशन पर बैठे राजकुमार चंद्रा को मिला न्याय।जैजेपुर पंचायत की मनमानी पर तहसीलदार की लगाम,वन विभाग की जमीन पर अवैधानिक चबूतरा निर्माण का मामला।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दलित महिला को न्याय दिलाने अनशन पर बैठे राजकुमार चंद्रा को मिला न्याय,जैजेपुर पंचायत की मनमानी पर तहसीलदार की लगाम,वन विभाग की जमीन पर अवैधानिक चबूतरा निर्माण का मामला।

जांजगीर।विधानसभा जैजेपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सलनी द्वारा अवैधानिक तरीके से भूमि आबंटन कर चबूतरा निर्माण के विरोध में राजकुमार चंद्रा भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।जिस भुख हड़ताल को राजकुमार चंद्रा द्वारा आज स्थगन आदेश के पश्चात समापन किया गया

राजकुमार चंद्रा का आरोप है कि “बडे झाड़ के जंगल की जमीन पर स्थगन आदेश के बाद भी अवैधानिक तरीके से चबूतरा निर्माण कराया जा रहा है जिस निर्माण कार्य को करने के लिए जेसीबी से वन विभाग के बगैर परमिशन ग्रामीण के घर को तोड़ा गया।जिस कारण भूरीबाई की मानसिक स्थिति बिगड़ गई।यहा तक कि बगैर वन विभाग की एनओसी के यह निर्माण कार्य सरपंच के इशारे में किया जा रहा है जिसका मैं विरोध करता हु इसलिए अनशन पर बैठा हूँ’

नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में मेडिकल टीम द्वारा आज अनशन स्थल पर पहुचकर राजकुमार चंद्रा का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।जिस दौरान राजकुमार चन्द्रा की स्थिति नाजुक होना प्रशानिक अधिकारी को ज्ञात हुआ।जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजकुमार चंद्रा को तत्काल जैजेपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल भर्ती के पश्चात उक्त मामले को तहसीलदार द्वारा संज्ञान में लिया गया।जिसके बाद तहसीलदार श्री शर्मा द्वारा स्थगन आदेश जारी के साथ आमजूस पिलाकर राजकुमार चंद्रा के अनशन का समापन करवाया गया।

तहसीलदार श्री शर्मा ने चबूतरा निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए स्थगन आदेश के साथ 4 फरवरी को जवाब तलब करने का निर्देश जारी किया है

अब आगे राजकुमार चंद्रा द्वारा सरपंच के खिलाफ शिकायत की जाँच राजस्व दंडाधिकारी द्वारा किया जाना है जिसके पश्चात ही राजकुमार चंद्रा के आरोप और पंचायत के कार्यविधि की सच्चाई सबके सामने होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930