नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धरमजयगढ़ न्यायालय में लगाया गया लोक अदालत।39 मामलों में राजीनामा से हुआ निपटारा… – पर्दाफाश 307 Temporary Redirect

307 Temporary Redirect


nginx

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

धरमजयगढ़ न्यायालय में लगाया गया लोक अदालत।39 मामलों में राजीनामा से हुआ निपटारा…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धरमजयगढ़ न्यायालय में लगाया गया लोक अदालत
*39 मामलों में राजीनामा से हुआ निपटारा…*

*असलम खान धरमजयगढ़ ब्यूरो*

कोरोना काल के मद्देनज़र पूरे देश में लगे लॉक डाउन के काफी समय बाद 12 दिसम्बर को धरमजयगढ़ न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया. धरमजयगढ़ व्यवहार न्यायालय की न्यायधीश श्रीमती निधि शर्मा जी ने बताया कि आज आयोजित इस लोक अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अथवा व्यक्तिगत उपस्थिति के जरिये पक्षकारों के मध्य कुल 39 प्रकरणों को राजीनामा कर सफलतापूर्वक निपटान किया गया।

मिली जानकारी मुताबिक बैंक के मामलों में लगभग डेढ़ लाख रुपये के राशि की वसूली भी की गई। आज 12 दिसंबर को आयोजित लोक अदालत की खास बात यह रही के , इसमे घरेलू विवादों को सुलझाते हुये आपसी राजीनामा कराया गया। जिसमें सास बहू विवाद,ननद देवरानी विवाद तथा पति पत्नी विवाद का मुख्य रुप से निपटारा किया गया।

धरमजयगढ़ न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में मुख्य रूप से थाना प्रभारी धरमजयगढ़ श्रीमती अंजना केरकेट्टा ,पुलिस चौकी कापू और रैरुमाखुर्द तथा पैरालीगल वालेंटियर एवं न्यायिक कर्मचारियों सहित सदस्यगण एडवोकेट राजेंद्र चावड़ा, विक्रम दत्ता के साथ धरमजयगढ़ अधिवक्ताओं का भरपूर सहयोग रहा। लोक अदालत के जरिये आपसी समझौते से निपटाये गये 39 मामलों के निपटारे बाद मौजूद लोगों ने इस लोक अदालत की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इस प्रकार के लोक अदालत का आयोजन हर माह करने की अपेक्षा जताई लोगों का कहना है की लोक अदालत के ज़रिये प्रकरणों का निपटारा करने से न्यायालय में लंबित मामलों की संख्या में कमी आएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031