नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समय पर नहीं खुल रहे धरमजयगढ़ में राशन दुकान।कार्डधारी हितग्राहियों को हो रही भारी परेशानी। – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

समय पर नहीं खुल रहे धरमजयगढ़ में राशन दुकान।कार्डधारी हितग्राहियों को हो रही भारी परेशानी।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*समय पर नहीं खुल रहे धरमजयगढ़ में राशन दुकान*

*@राशन कार्डधारी हितग्राहियों को हो रही भारी परेशानी*

*असलम आलम खान धरमजयगढ़ ब्यूरो*–

इन दिनो नगर के शासकीय उचित मूल्य दुकान की भर्राशाही खुलकर सामने आ रही है.बताया जा रहा है की दुकान संचालक मनमाने तरीके राशन दुकान का संचालन कर रहे हैं. इन्हें हितग्राहियों से कोई सरोकार नही है जब मन किया तो दुकान खोले,नही तो बंद ।

आपको बता दें स्थानीय जनता का कहना है के धरमजयगढ़ नगर में सरकारी राशन दुकान संचालकों की मनमानी सर चढ़कर बोल रही है, जिसका खामियाजा गरीब राशनकार्डधारियों को भुगतना पड़ रहा है। आपको बता दें धरमजयगढ़ के करीब-करीब सभी दुकानों का यही हाल है खासकर नगर के वार्ड नम्बर 8 में संचालित शांति स्वयं सहायता समूह की दुकान में भारी अनियमितताएं देखी जा रही है।हितग्राहीयों को बंद दुकान के पास राशन लेने के लिए घंटो इन्तेजार करने पड़ रहे हैं हितग्राहियों को जानकारी तक नही की दुकान कब खुलेगी? और कब तक बंद रहेगी ,वहीं हितग्राही लोग दुकान के पास बैठे संचालक महोदय का बाट जोहते रहते है, ताकि दुकान खुले और चावल मिले लेकिन न तो समय पर संचालक महोदय दुकान पहुंचते हैं और न ही फोन से हितग्राहियों को कोई जानकारी दी जाती है.

यहां बता दें नगर पंकजायत के वार्ड नंबर 08 में संचालित राशन दुकान के सामने न समूह का नाम अंकित है और न संचालक का कोई कांटेक्ट नंबर न ही दुकान बंद रखने के लिए कोई चस्पा किया जाता है ऐसे में जैसे तैसे हितग्राहियों को संचालक का मोबाइल नंबर मिल भी जाता है तो संचालक द्वरा फोन रिसीव नही किया जाता। कुलमिलाकर गरीब राशन कार्डधारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यहाँ यह भी बता दें कि केवल एक शांति स्वयं सहायता समूह में वार्ड नम्बर 07,08, और 09 का राशन एक साथ वितरण हो रहा है जिसकी मुख्य वजह है स्थानीय प्राशासन की निरंकुशता.गौर तलब है की सालभर गुज़रने को है , लेकिन अब तक नगर के पूरे पंद्रह 15 वार्ड में दुकान संचालन एलॉट नही हुआ।
ऐसे में सवाल उठता है नगर क्षेत्र में खाद्यान वितरण का ये आलम है तो ग्रामीण क्षेत्र का क्या आलम होगा होगा राम जाने ?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031