नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फ्रांस की क्रांति, दोनों विश्वयुद्ध और कोरोना महामारी तक देख चुका है ये कछुआ, इसकी उम्र जानकर चौंक जाएंगे आप – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

फ्रांस की क्रांति, दोनों विश्वयुद्ध और कोरोना महामारी तक देख चुका है ये कछुआ, इसकी उम्र जानकर चौंक जाएंगे आप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फ्रांस की क्रांति, दोनों विश्वयुद्ध और कोरोना महामारी तक देख चुका है ये कछुआ, इसकी उम्र जानकर चौंक जाएंगे आप

News

नई दिल्ली: एक कछुआ की औसत उम्र 80 से 150 साल होती है। दुनिया के ज्यादातर कछुए अधिकतम 100 से 120 साल तक ही जी पाते हैं। कछुओं की कई प्रजातियां 10 से 80 साल तक ही जी पाती हैं। ऐसे में एक कछुआ ने दुनिया को चौंका रखा है। जी हां, ब्रिटिश क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साउथ अटलांटिक ओशियन में रहने वाले विशालकाय जोनाथन नाम के कछुआ ने तीन विश्वयुद्ध देख लिए हैं। इस कछुआ की उम्र अभी 188 साल है और इसका नाम सबसे उम्रदराज जीवित कछुआ होने की वजह से गिनीज बुक में दर्ज है।

ये कछुआ 1882 में इंडियन ओशियन से ब्रिटिश क्षेत्र के सेंट हेलेना लाया गया। तब इसकी उम्र 50 साल थी। इसके साथ तीन अन्य कछुए भी लाए गए लेकिन उनकी मौत हो गई। 1930 में सेंट हेलेना के गवर्नर को इस कछुए के बारे में जानकारी मिलने के बाद इसे गवर्नर हाउस में रखा जाने लगा और इसकी खातिरदारी सरकारी मुलाजिम की तरह होने लगी।

आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने इस कछुआ की फोटो ट्वीट कर कहा है कि यह कछुआ दोनों विश्वयुद्ध देख चुका है। रूस की क्रांति देख चुका है। यूएस के 39 राष्ट्रपति बनते देख चुका है और अब कोरोना। इसका चेहरा बताता है कि यह दौर भी चला जाएगा। कछुए की उम्र पर वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। ताकि इंसानों की कोशिकाओं में होने वाले म्यूटेशन का पता चल सके। म्यूटेशन की वजह से कोशिकाएं बढ़ती जाती हैं। जिससे कैंसर की बीमारी होती है। यदि इसकी वजह पता चल जाए तो कैंसर को खत्म करने में काफी मदद मिल सकती है।

1882 में सेंट हेलेना में लाए जाने पर वह ‘पूरी तरह परिपक्व’ था। पूरी तरह से परिपक्व का मतलब कछुए की उम्र कम से कम 50 साल होती है। जोनाथन की विशेषता वाली एक तस्वीर को मूल रूप से 1902 से तारीख माना जाता है, जो वास्तव में 1886 से है, जो सेंट हेलेना में आने के चार साल बाद दिखा। फोटोग्राफ से लिए गए माप बताते हैं कि वह निश्चित रूप से 1886 में पूरी तरह से परिपक्व हो गया था।

जोनाथन से पहले टोंगा देश की रॉयल फैमिली में रहने वाले कछुए तुई मलिला की उम्र सबसे ज्यादा थी। उसकी मौत 189 की आयु में 1965 में हुई थी। हालांकि यह भी कहा जाता है कि भारत के कोलकाता के जूलॉजिकल गार्डन में रहने वाले कछुए अद्वैत की जब 2006 में मौत हुई तब वह 255 साल का था। हालांकि इसका अधिकारिक रिकॉर्ड न होने की वजह से इसे दर्ज नहीं किया जा सका।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2023
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930