नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , SBI के योनो ऐप में तकनीकी खामी, लेन-देन प्रभावित – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

SBI के योनो ऐप में तकनीकी खामी, लेन-देन प्रभावित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

SBI के योनो ऐप में तकनीकी खामी, लेन-देन प्रभावित

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मोबाइल बैंकिंग ऐप योनो में गुरुवार को तकनीकी खामी रही। इसके वजह से ऐप पर लेन-देन प्रभावित हुआ। बैंक ने कहा कि सेवा को सुचारू बनाने और ऐप को ठीक करने के कदम उठाए गए हैं।
एसबीआई की योनो (यू नीड ओनली वन) ऐप में खामी उस दिन आई है जिस दिन भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक पर नयी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पेश करने पर अस्थायी रोक लगा दी। रिजर्व बेंक ने एचडीएफसी पर पिछले 2 साल में सेवा में कटौती किए जाने के चलते नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर भी अस्थायी रोक लगाई है।
ग्राहकों को भेजे संदेश में एसबीआई ने कहा कि

योनो ऐप में तकनीकी खामी आ गई है। सेवा को सुचारू बनाने और ऐप को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बैंक ने ग्राहकों से योनो ऐप के स्थान पर इंटरनेट बैंकिंग और योनो लाइट ऐप के इस्तेमाल का आग्रह किया है।

पिछले महीने 24 नवंबर को भी तकनीकी खामी की वजह से देश के सबसे बड़े बैंक की सेवाएं बाधित हुई थी। तब बैंक ने ट्वीट कर सर्वर में दिक्कत होने की जानकारी दी थी। इस बीच पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों को भी गुरुवार को डिजिटल सेवाएं उपयोग करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैंक ने ग्राहकों को संदेश भेजा कि कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से हमारी इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और ऐप सेवा में परेशानी आ रही है। बैंक को इसके लिए खेद है। हमारी टीम इसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास कर रही है। (भाषा)

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031