नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्य में धान खरीदी के पहले दिन 30 हजार 446 किसानों ने बेचा धान पहले दिन एक दिसम्बर को 98 हजार 968 मीट्रिक टन धान की खरीदी किसानों में भारी उत्साह – पर्दाफाश 307 Temporary Redirect

307 Temporary Redirect


nginx

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

राज्य में धान खरीदी के पहले दिन 30 हजार 446 किसानों ने बेचा धान पहले दिन एक दिसम्बर को 98 हजार 968 मीट्रिक टन धान की खरीदी किसानों में भारी उत्साह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
राज्य में धान खरीदी के पहले दिन 30 हजार 446 किसानों ने बेचा धान
पहले दिन एक दिसम्बर को 98 हजार 968 मीट्रिक टन धान की खरीदी
किसानों में भारी उत्साह
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के पहले दिन एक दिसम्बर को आज 30 हजार 446 किसानों से 98 हजार 968 मीट्रिक धान खरीदी की गई है। धान बेचने वाले किसानों में उत्साह का वातावरण है। खाद्य विभाग के अनुसार सभी खरीदी केन्द्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी हुई है। कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है।
खरीफ वर्ष 2020-21 में एक दिसम्बर को राज्य के महासमुंद जिले में सबसे अधिक 12 हजार 28 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बस्तर जिले में 133.32 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 69.64 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 21.52 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में एक हजार 869 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में एक हजार 270 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 33.92 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 10.16 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 3 हजार 751 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 753 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में एक हजार 215 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 48.44 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में एक हजार 967 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 3 हजार 223 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 7 हजार 829 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 7 हजार 587 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 6 हजार 695 मीट्रिक टन, कवर्धा में 8 हजार 429 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 9 हजार 706 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 7 हजार 907 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 6 हजार 737 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 4 हजार 852 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 9 हजार 996 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 13.28 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 664.28 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 364.12 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में एक हजार 97 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 694.06 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031