Benefits of Tulsi: घर में पूजी जाने वाली तुलसी के एक नहीं, ग्यारह फायदे हैं, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
Benefits of Tulsi: घर में पूजी जाने वाली तुलसी के एक नहीं, ग्यारह फायदे हैं, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Benefits of Tulsi: भारत में तुलसी (Tulsi) का पौधा घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। लगभग हर दूसरे-तीसरे घर में तुलसी का पौधा देखने को मिलता है। खासकर हिंदू संस्कृति को मानने वाले परिवारों में तो तुलसी के पौधे का खास महत्व होता है। हिंदू संस्कृति में यह पौधा पूज्यनीय होता है और यही कारण है कि हर घर में इसकी पूजा भी होती है, लेकिन पौराणिक महत्व के साथ ही इसका औषधीय महत्व भी होता है।
यह शुभ पौधा कई आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभों के साथ भरा हुआ है। पवित्र तुलसी में एक मजबूत स्वाद और सुगंध होती है और इसे आपके आहार में कई तरीकों से शामिल किया जा सकता है।
क्या आपको पता है तुलसी पौधे की पत्तियों के सेवन के कई फायदें मिलते है। तो चलिए बताते हैं आपको तुलसी के कुछ अनजाने फायदों के बारे में।
1- ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है तुलसी
रिसर्च में खुलासा हुआ है कि रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और टाइप -2 मधुमेह के अन्य लक्षणों में तुलसी फायदेमंद है। यह शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ डायबिटीज को भी मैनेज कर सकती है।
2- कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार
खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर हृदय रोग के एक उच्च जोखिम के साथ जुड़ा हुआ है। अपने आहार में तुलसी को शामिल करने से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
3- माइग्रेन और साइनस में मिलता है आराम
अगर आपको माइग्रेन और साइनस की समस्या है तो आपको तुलसी के काढ़े का सेवन करना चाहिए। इससे माइग्रेन और साइनस में काफी आराम मिलता है।
4- तनाव कम करे
तुलसी पूरे दिन की थकान को झट से दूर कर देती है। अगर आप तनाव से परेशान हैं तो रोजाना रात को दूध में कुछ पत्ते तुलसी के डालकर उबाल लें और फिर इस दूध को पीएं। यह नर्वस सिस्टम को आराम पहुंचाता है और तनाव कम करता है।
5- वजन घटाने में कारगर है तुलसी का इस्तेमाल
तुलसी शरीर के लिए प्राकृतिक डिटॉक्स की तरह काम करता है। ये सभी हानिकारक टॉक्सिन्स से शरीर की सफाई करता है। जिसके नतीजे में शरीर का भार घटाने के लिए उपयुक्त हो सकता है। तुलसी पाचन तंत्र के लिए भी मुफीद है। खराब पाचन वजन बढ़ोतरी के प्रमुख कारणों में से एक है। तुलसी और अजवाइन का ड्रिंक तेजी से वजन कम करने में मदद करता है।
6- सर्दी, जुकाम से मिलती है राहत
आप तुलसी का रोजाना सेवन कर सकते. मौसम में बदलाव के समय अगर आप तुलसी के पत्तों का सेवन करते हैं तो आपको सर्दी और जुकाम जैसी समस्या नहीं होती है।
7- इम्यूनिटी बूस्ट करे
तुलसी में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लिमेंट्री गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। रोजाना इसके सेवन से फ्लू का खतरा भी दूर होता है।
8- छाले होते हैं दूर
अगर आपको अक्सर छालों की समस्या रहती है तो आपको तुलसी की पत्तियां चबानी चाहिए. ऐसा करने से छाले दूर हो जाते हैं।
9- सांसों की बदबू से मिलता है छुटकारा
कई लोगों को सांसों की बदबू की समस्या होती है। उनके लिए भी तुलसी का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। तुलसी खाने से धीरे धीरे सांसों की बदबू की समस्या दूर हो जाती है।
10- दस्त में मिलती है राहत
अगर दस्त की समस्या हो तो तुलसी के पत्तों और जीरे का उपाय काफी कारगर रहता है। तुलसी और जीरे को साथ मिलाकर पीस लें और दिन में चार से पांच बार इसे चाटते रहें। ऐसा करने से मरीज को काफी आराम मिलता है।
11- मच्छर भगाने में कारगर
तुलसी एक ऐसा पौधा है जो मसक्यूटो रेपलेंट यानी मच्छरों को दूर भगाता है। मलेरिया पर प्रकाशित जर्नलों में कहा गया है कि तुलसी कीड़े-मकौड़ों और मच्छरों को भगाने में असरदार औषधि है। यही वजह है कि आपको खासकर मॉनसून में तो तुलसी घर पर जरूर लगानी चाहिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space