नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरोना वैक्सीन बना रही देश की 3 कंपनियों का दौरा करेंगे PM मोदी, तैयारियों का लेंगे जायजा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कोरोना वैक्सीन बना रही देश की 3 कंपनियों का दौरा करेंगे PM मोदी, तैयारियों का लेंगे जायजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरोना वैक्सीन बना रही देश की 3 कंपनियों का दौरा करेंगे PM मोदी, तैयारियों का लेंगे जायजा

narendra modi
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और इसका विकास किस चरण तक पहुंचा है और यह कब तक बाजार में आ जाएगी, इसकी जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शनिवार को ये वैक्सीन बनाने वाली 3 कंपनियों का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया है कि मोदी वैक्सीन बनाने वाली अहमदाबाद स्थित जायडस बायोटैक पार्क, हैदराबाद स्थित भारत बायोटैक और पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्‍यूट ऑफ इंडिया का दौरा करेंगे। इससे प्रधानमंत्री को कोरोना वैक्सीन विकसित करने की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है इसकी वास्तविक जानकारी तथा इससे संबंधित चुनौतियों के बारे में पता चलेगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना वैक्सीन के विकास और बनाने की प्रक्रिया की समीक्षा के लिए कल खुद 3 शहरों की यात्रा पर जाएंगे। वे अहमदाबाद स्थित जायडस बायोटैक पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटैक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा करेंगे।
एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि चूंकि भारत अब कोविड 19 के खिलाफ जंग के निर्णायक दौर में प्रवेश कर रहा है प्रधानमंत्री की इन कंपनियों की यात्रा और वैज्ञानिकों के साथ चर्चा से उन्हें नागरिकों को कोरोना का टीका देने की देश की तैयारियों, चुनौतियों और रूपरेखा के बारे में पता चलेगा।
मोदी ने इसी सप्ताह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान कहा था कि कोरोना की वैक्सीन कब तक आएगी, इसके बारे में सही स्थिति संबंधित कंपनी और वैज्ञानिक ही दे पाएंगे। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा था कि सरकार की प्राथमिकता देश के हर नागरिक तक टीके की पहुंच को सरल बनाना है। (वार्ता)

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930