नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बड़े कॉरपोरेट खोल सकेंगे प्राइवेट बैंक! – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

बड़े कॉरपोरेट खोल सकेंगे प्राइवेट बैंक!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बड़े कॉरपोरेट खोल सकेंगे प्राइवेट बैंक!

News

दिल्ली: देश में नए निजी बैंक खुलने का रास्ता साफ हो गया है। तो निजी बैंकों में प्रोमोटर की हिस्सेदारी को मौजूदा 15 फीसदी से बढ़ाकर 26 फीसदी किया जा सकता है। दरअसल निजी क्षेत्र के बैंकों में मालिकाना हक के गाइडलाइंस और कॉरपोरेट स्ट्रक्चर को लेकर आरबीआई के इंटर्नल वर्किंग ग्रुप ने जो रिपोर्ट सौंपी थी उस रिपोर्ट को आरबीआई ने सार्वजनिक किया है।

आरबीआई के इंटर्नल वर्किंग ग्रुप ने अपनी रिपोर्ट में बैंक के प्रोमोटर की हिस्सेदारी को मौजूदा 15 फीसदी से बढ़ाकर 26 फीसदी करने की सिफारिश की है। तो बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 में संशोधन के बाद बड़े कॉरपोरेट और इंडस्ट्रियल हाउसेस भी बैंकों के प्रोमोटर बन सकते हैं ।

वैसे गैर बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) जिनका पूंजी 50,000 करोड़ रुपये से अधिक है और 10 साल कारोबार में पूरा हो चुका है उनको बैंक में बदला जा सकता है। पेमेंट्स बैंक जिन्हें 3 साल का अनुभव है उन्हें small finance bank में बदला जा सकता है।

हालांकि नए बैंकों के लिए जरूरी पूंजी को 500 करोड़ से बढ़ाकर 1000 करोड़ रुपये और small finance bank के लिए पूंजी को 200 करोड़ से बढाकर 300 करोड़ रुपये करने की सिफारिश की गई है।  आरबीआई ने 12 जून 2020 को इंटर्नल वर्किंग ग्रुप का गठन किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31