नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरोना पर प्रधानमंत्री आज मुख्यमंत्रियों संग करेंगे मैराथन बैठक, वैक्सीन वितरण पर भी होगी चर्चा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कोरोना पर प्रधानमंत्री आज मुख्यमंत्रियों संग करेंगे मैराथन बैठक, वैक्सीन वितरण पर भी होगी चर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरोना पर प्रधानमंत्री आज मुख्यमंत्रियों संग करेंगे मैराथन बैठक, वैक्सीन वितरण पर भी होगी चर्चा

News

नई दिल्लीः देश में कोरोना का कहर एकबार तेजी बढ़ने लगा है कोरोना से बिगड़ते हालत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सबसे ज्यादा प्रभावित 8  राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। ये बैठक सुबह 10 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से बाकी बचे राज्यों के मुख्यमंत्री पीएम के साथ होने वाली इस अहम बैठक में शामिल होंगे।

इस बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। यही नहीं, वह कोरोना वैक्सीन के वितरण के लिए अपनाई जाने वाली योजना को लेकर भी विचार विमर्श करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। इससे पहले भी पीएम इस मुद्दे को लेकर बैठक कर चुके हैं।

बताया जा रहा है कि बैठक में कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और कोरोना वैक्सीन के वितरण की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। जानकारी के मुताबिक दूसरी मीटिंग में पीएम मोदी मुख्यमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ  कोविड-19 वैक्सीन को बांटने को लेकर भी चर्चा करेंगे।

देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से 50,000 के नीचे आ रहे हैं, वहीं कुछ राज्यों में मामले तेजी से बढ़े हैं। कुछ शहरों में तो रात का कर्फ्यू भी लगाया गया है। केंद्र की ओर से लगातार यह प्रयास भी हो रहे हैं कि जब भी कोरोना का टीका उपलबध होगा, उसके सुचारू वितरण की व्यवस्था हो सके।

फिलहाल देश में पांच वैक्सीन तैयार होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इनमें से चार परीक्षण के दूसरे या तीसरे चरण में हैं जबकि एक पहले या दूसरे चरण में है।

आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अहमदाबाद में नाइट कर्फ्यू 7 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। कर्फ़्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान शादी या किसी भी धार्मिक प्रसंग को अनुमति नहीं दी जाएगी। शादी जैसे समारोह को दिन में ही ख़त्म करना होगा। गुजरात सरकार ने शादी, रिसेप्शन और अन्य समारोहों में 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी है। वहीं अंतिम संस्कारों में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031