नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धरमजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की जयंती – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

धरमजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की जयंती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

धरमजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की जयंती

 

असलम खान ब्लॉक ब्यूरो हेड धरमजयगढ़

स्थानीय रायगढ़ मुख्य मार्ग स्थित कांग्रेस विधायक कार्यालय में आज गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई।


कार्यक्रम की शुरुवात पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें दिल से श्रध्दा सुमन अर्पित की गई। वहीँ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धरमजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि मनदीप सिंह कोमल ने कहा कि स्व.इंदिरा गांधी भारत की ही नहीं वरन पूरे विश्व स्तर की नेता थी। अपनी प्रतिभा के बल पर राजनीति में उनकी एक अलग पहचान थी,साथ ही उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा किया.इसके साथ कांग्रेस पार्टी को नई उंचाईयों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसे कॉंग्रेसी कार्यकर्ता कभी भुला नहीं सकते।

वरिष्ठ कॉंग्रेसी हफीजुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमती गांधी पूरी दुनिया में आयरन लेडी के रूप में जानी जाती थी। उन्होंने 1969 ई. में इसरो की स्थापना की, 1972 में अंतरिक्ष विभाग की स्थापना की,1975 में 20 सूत्री कार्यक्रम ग्रामीण विकास के लिए बनाई तथा 1969 में 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण जैसे कई देश हित में महत्वपूर्ण कार्य किए.

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मनदीप सिंह कोमल वरिष्ठ कॉंग्रेसी दारा भाई , ब्लॉक मीडिया प्रभारी ए. खान ,समर्पित कार्यकर्ता हेमंत साव,पत्रकार शेख आलम, युवा नेता प्रदीप विश्वास बिनकल, अमितआनंद ,इरशाद अहमद खान,आदि मौजूद रहे. उक्तशाय की जानकारी ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी असलम खान रिज़वी ने दी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930