नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिल्‍ली में पटाखे बेचते 10 लोग गिरफ्तार, 55 पर मामला दर्ज, नोएडा में उड़ी एनजीटी के नियम की धज्जियां – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

दिल्‍ली में पटाखे बेचते 10 लोग गिरफ्तार, 55 पर मामला दर्ज, नोएडा में उड़ी एनजीटी के नियम की धज्जियां

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिल्‍ली में पटाखे बेचते 10 लोग गिरफ्तार, 55 पर मामला दर्ज, नोएडा में उड़ी एनजीटी के नियम की धज्जियां

News

 

नई दिल्‍ली: प्रतिबंध के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली के दिन पटाखे बचने के जुर्म में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया और शनिवार से लेकर अब तक 55 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कुल 3,408 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए।

दिल्ली पुलिस के एडिशनल पीआरओ अनिल मित्तल ने बताया, “पटाखे बेचते 10 लोग, जबकि जलाते 21 लोग गिरफ्तार किए गए। इस सिलसिले में अब तक 32 मामले दर्ज किए गए हैं।”

नोएडा में उड़े एनजीटी के नियम

वहीं नोएडा में दीपावली की रात लोगों ने जमकर पटाखे चलाए। हालांकि एनजीटी द्वारा बिक्री पर रोक लगाई गई थी, लेकिन उसका असर दिखा नहीं। आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को गिरफ्तार भी किया गया और बिक रहे पटाखों को कब्जे में भी लिया गया है। नोएडा में दीवाली के मौके पर शाम से ही लोगों द्वारा पटाखें जलाए गए। शहरवासियों ने घरों से बाहर निकल कर देर रात कर जमकर आतिशबाजी की। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी देख लोगों के मन में डर तो जरूर दिखा, लेकिन दीपावली पर चोरी-छिपे पटाखे भी खूब बिके। बिक्री को रोकने के लिए पुलिस गश्त करती रही, दुकानदारों से पूछताछ भी करती रही। बावजूद इसके कई दुकानदारों ने पटाखे बेचे।

जिले में आतिशबाजी का असर साफ दिखा, हवा में एक अलग तरह की धुंध दिखाई देने लगी। इसे महसूस भी की गई। लोगों को सांस लेने में समस्या और आंखों में जलन भी हुई। दीपावली पर एयर क्वालिटी इंडेस्क्स भी बढ़ा हुआ नजर आया। हालांकि, देर रात तक पटाखा चलाने के दौरान झुलसने की घटना में भी अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

डीसीपी राजेश एस ने बताया, “जो दुकानदार पटाखे बेच रहे थे उन्हें गिरफ्तार किया गया, वहीं एनजीटी के नियमों का पालन भी पुलिस ने सख्ती से कराया। पुलिस विभाग द्वारा लोगों से पटाखे न जलाने की अपील भी की गई। साथ ही पुलिसकर्मियों द्वारा रातभर जिले में निगरानी भी रखी गई।”

शनिवार को थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा और थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखे बेचने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार हुए। इतना ही नहीं, थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा और थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से पटाखों की बिक्री कर रहे थे।


Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930