नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दीपावली पर 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे, जान लीजिए टाइम नहीं तो हो सकती है FIR – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

दीपावली पर 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे, जान लीजिए टाइम नहीं तो हो सकती है FIR

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दीपावली पर 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे, जान लीजिए टाइम नहीं तो हो सकती है FIR

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देश के तहत जिन शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति ना हो वहां पटाखों को फोड़ा जा सकेगा. इसके अलावा दीपावली, छठ, नए साल/क्रिसमस के अवसर पर पटाखों को फोड़ने की अवधि भी दो घंटे ही निर्धारित की गई है.

दीपावली पर 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे, जान लीजिए टाइम नहीं तो हो सकती है FIR
सांकेतिक तस्वीर

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली के दिन पटाखे फोड़ने की समय सीमा निर्धारित कर दी है. जिसके मुताबिक प्रदेश में लोग दीपावली के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे फोड़ सकेंगे. राज्य सरकार की तरफ से यह फैसला कोरोना वायरस संक्रमण और वायु प्रदुषण को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के दिशा निर्देशों के बाद लिया गया है. नियमों का पालन हो सके, इसलिए संबंधित अधिकारियों को भी आदेश जारी कर दिया गया है.

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देश के तहत जिन शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति ना हो वहां पटाखों को फोड़ा जा सकेगा. इसके अलावा दीपावली, छठ, नए साल/क्रिसमस के अवसर पर पटाखों को फोड़ने की अवधि भी दो घंटे ही निर्धारित की गई है.

वायु प्रदुषण को देखते हुए इस बार लड़ियों की बिक्री, उपयोग और बनाने को भी प्रतिबंधित किया गया है. साथ ही पटाखों के ऐसे निर्माताओं का लायसेंस भी रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनके द्वारा पटाखों में लिथीयम, आर्सेनिक, एन्टिमनी, लेड और मर्करी का प्रयोग किया जाता है. इसके अलावा इस बार ऑनलाइन पटाखों के मांगने पर भी रोक लगाई गई है.

यहां देखें पटाखे फोड़ने की समय सीमा
1- दीपावली की रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक ही पटाखे फोड़ सकेंगे.
2-छठ पूजा के दिन सुबह 6:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक ही पटाखे फोड़े जा सकेंगे.
3- गुरु नानक जयंती के दिन रात 8:00 से 10:00 तक
4- नए साल के दिन रात 11:55 से 12:30 तक ही पटाखे फोड़ सकेंगे.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930