नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , POLITICS बिहार विधानसभा चुनाव: शुरुआती रुझानों में NDA 125 सीटों पर तो महागठबंधन 108 सीटों पर आगे – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

POLITICS बिहार विधानसभा चुनाव: शुरुआती रुझानों में NDA 125 सीटों पर तो महागठबंधन 108 सीटों पर आगे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

POLITICS

बिहार विधानसभा चुनाव: शुरुआती रुझानों में NDA 125 सीटों पर तो महागठबंधन 108 सीटों पर आगे

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना के प्रारंभिक रुझानों के अनुसार 243 सीटों में से 125 सीटों पर NDA आगे चल रहा है जबकि विपक्षी महागठबंधन 108 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

प्रारंभिक रूझानों में भाजपा 67 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 49 सीट और वीआईपी पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

महागठबंधन से राजद 66 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाकपा 3 सीट, भाकपा-माले 10 सीट और कांग्रेस 25 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं बहुजन समाज पार्टी दो सीट पर आगे चल रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएमआईएम 2 सीट पर आगे चल रही है जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा 5 सीटों पर आगे चल रही है। बाकी अन्य सीटों पर निर्दलीय 3 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

रुझानों के अनुसार राजद नेता तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट पर जदयू के राजकुमार राय से दो हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। सहरसा सीट पर भाजपा के आलोक रंजन, राजद की लवली आनंद से आगे चल रहे हैं। जदयू के चंद्रिका राय ने परसा सीट पर राजद के छोटे लाल राय से पीछे चल रहे हैं। जमुई सीट पर भाजपा की श्रेयसी सिंह राजद के विजय प्रकाश से आगे चल रही हैं।

वहीं रूझानों पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि, ‘अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए। इस बार महिलाओं ने अधिक वोट डाला है। जहां महिलाओं ने ज्यादा वोट किया है वहां हमारी सरकार बनी है। हम यही चाहते हैं कि बिहार में एक स्थिर सरकार बने।’

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031