नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सावधान….क्षेत्र में 66 हाथियों का दल कर रहा विचरण* – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

*सावधान….क्षेत्र में 66 हाथियों का दल कर रहा विचरण*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सावधान….क्षेत्र में 66 हाथियों का दल कर रहा विचरण

*सावधान….क्षेत्र में 66 हाथियों का दल कर रहा विचरण*

*धरमजयगढ़ वन मंडल के चार रेंज में अतिकाय की मौजूदगी, छाल रेंज के ग्राम देउरमार में मुख्य मार्ग पर आ गए हाथी*

*धरमजयगढ़ /ब्लॉक ब्यूरोचीफ/असलम आलम खान*–
बड़ी खबर: सावधान अगर आप धरमजयगढ़ वन मंडल में हैं तो आपको हाथियों से सतर्क रहने की जरूरत है। यहां आज की स्थिति में लगभग 66 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। चार रेंज में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए भले ही वन विभाग के अधिकारी हाथी से बचाव संबंधित बात कर रहे हैं, पर यहाँ ग्रामीणों के बीच दहशत भरा माहौल निर्मित है।
शुक्रवार की शाम को छाल रेंज के ग्राम देउरमार में हाथियों का दल मुख्य मार्ग पर आ गया था। इससे इस मार्ग का आवागमन भी बाधित रहा। हालांकि उनके जंगल की ओर जाने के बाद आवागमन बहाल हो बहाल हो सका।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल, धरमजयगढ़, बोरो व कापू रेंज में 66 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यहां छाल रेंज में सबसे अधिक 30 से 35 हाथियों का दल बताया जा रहा है, तो वहीं धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में 15 से 20 हाथियों का होना बताया जा रहा है। इसके अलावा अभी बोरो व कापू रेंज में हाथियों की मौजूदगी है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की स्थिति में 66 हाथियों का दल चार रेंज में है और सभी रेंजों में हाथियों से बचाव के लिए ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है और अकेले जंगल जाने से मना किया जा रहा है। हालांकि इसके बाद भी ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल निर्मित है। यही नहीं शुक्रवार की शाम छाल रेंज के ग्राम देऊरमार के मुख्य मार्ग पर हाथियों का एक दल आने की बात कही जा रही है। इसके बाद वह मुख्य मार्ग बाधित रहा। कुछ देर बाद जब हाथियों का दल जंगल की ओर चला गया। तब कहीं जाकर वहां का आगमन फिर से बाहर हुआ। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जब छाल रेंजर के मोबाइल पर कॉल किया गया तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नही किया ,इसलिए पूर्ण रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
आपको बता दें लगातार धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीण दहशत में हैं कि कब किसका फसल नुकसान हो जाए या कोई जनहानि ना हो जाए। हालांकि विभागीय अधिकारियों को कहना है कि हाथियों की मौजूदगी मिलने के बाद तत्काल हाथी प्रभावित क्षेत्र के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कर जंगल की ओर जाने से ग्रामीणों को मना किया जाता है। इसके अलावा लगातार हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी विभाग द्वारा की जा रही है।
*रात के वक़्त होता है ज्यादा खतरा*
बताया जा रहा है कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सबसे अधिक खतरा रात को होता है। कई दफा ग्रामीण जंगल के रास्ते से कहीं जाने के लिए निकलते हैं पर उनका सामना हाथियों से हो जाता है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। यही नहीं रात होते ही हाथियों का दल जंगल से निकलकर आसपास के खेतों में बहुत जाता है। इसके बाद फसलों को काफी मात्रा में नुकसान करता है। भले ही उसका मुआवजा विभाग के द्वारा दिया जाता है
*ग्रामीणों को लगातार किया जा रहा सतर्क व जागरूक*
इस संबंध में जब धरमजयगढ़ एसडीओ बीएस सरोटे से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि 66 हाथियों का दल शनिवार तक की स्थिति में धरमजयगढ़ वन मंडल में है। हाथियों का दल कई दफे रोड क्रॉस करने के दौरान सड़क पर भी कुछ देर रुक जाते हैं। जिस रेंज में हाथी मौजूद है वहां के ग्रामीणों को सतर्क किया जाता है साथ ही ग्रामीणों को हाथी से बचाव के लिए कई प्रकार के टिप्स भी दिए जा रहे हैं ताकि क्षेत्र में जनहानि रोका जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031