नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 5 महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक भारतवंशियों ने अमेरिकी चुनाव में दर्ज की जीत – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

5 महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक भारतवंशियों ने अमेरिकी चुनाव में दर्ज की जीत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

5 महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक भारतवंशियों ने अमेरिकी चुनाव में दर्ज की जीत

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के साथ-साथ कई राज्यों में भी हुए चुनावों में 5 महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक भारतवंशियों ने दर्ज की है। कई मायनों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए ऐसा पहली बार हुआ है।

इनके अलावा 4 भारतीय मूल के उम्मीदवार (डॉ. एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति) अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए दोबारा निर्वाचित हुए हैं, वहीं भारतीय मूल के कम से कम 3 ऐसे प्रत्याशी हैं जिनका फैसला नहीं हुआ है और इनमें एक हाउस ऑफ रिप्रजंटेटिव के लिए मैदान में है।

 

 

राज्य विधायिकाओं के लिए भारतीय मूल की जो 5 महिलाएं निर्वाचित हुई हैं, उनमें न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा के लिए जेनिफर राजकुमार, केंटुकी राज्य विधानसभा के लिए नीमा कुलकर्णी, वरमोंट राज्य सीनेट के लिए केशा राम, वॉशिंगटन राज्य विधानसभा के लिए वंदना स्लेट्टर और मिशिगन राज्य विधानसभा के लिए पद्मा कुप्पा शामिल हैं, वहीं नीरज अंतानी को ओहायो राज्य सीनेट के लिए निर्वाचित घोषित किया गया है।
जय चौधरी नॉर्थ कैरोलाइना राज्य सीनेट के लिए दोबारा निर्वाचित हुए हैं। एरिजोना राज्य विधानसभा के चुनाव में अमीश शाह ने जीत दर्ज की है। निखिल सावल पेन्सिलवेनिया राज्य सीनेट और राजीव पुरी मिशिगन राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।
चुनाव के नतीजों के मुताबिक जर्मी कूनी ने न्यूयॉर्क राज्य सीनेट में अपनी सीट पक्की है जबकि अश कालरा लगातार तीसरी बार कैलीफोर्निया विधानसभा के लिए निर्वासित हुए हैं। रवि सांडिल ने टेक्सास के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट जज के चुनाव में जीत दर्ज की है।
केशा राम पहली गैर श्वेत महिला हैं, जो वरमोंट राज्य सीनेट के लिए निर्वाचित हुई हैं। निखिल सावल पहले भारतीय अमेरिकी हैं, जो पेन्सिलवेनिया विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। जेनिफर राजकुमार न्यूयॉर्क की विधायिका में निर्वाचित होने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला हैं जबकि नीरज अंतानी ओहायो राज्य सीनेट पहुंचने वाले पहले भारतीय अमेरिकी बने हैं।
सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस के मुताबिक इस साल के चुनाव में करीब 20 लाख भारतीयों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है, वहीं डॉ. हीरल तिपिरनेनी एरिजोना से हाउस ऑफ रिप्रजंटेटिव पहुंचने के लिए हल्की बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं न्यूजर्सी राज्य सीनेट के लिए लड़ रहे रूपांडे मेहता और पेन्सिलवेनिया ऑडिटर जनरल के लिए चुनाव लड़ रहे नीना अहमद का फैसला आना बाकी है।
अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ रहीं 2 महिलाओं सहित 4 भारतवंशियों को हार मिली है। इनमें प्रेस्टन कुलकर्णी को टेक्सास, मंगा अनंतत्मुल को वर्जीनिया और निशा शर्मा एवं रितेश टंडन को कैलीफोर्निया से हार मिली है। भारतीय मूल की राजनेता सारा गिडियोन और रिक मेहता को क्रमश: मेइन और न्यूजर्सी राज्य सीनेट चुनाव में हार मिली है। (भाषा)

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728