नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इस बार बिन पटाखे की दिवाली: बैन हुए पटाखे, सीएम केजरीवाल ने किया एलान – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

इस बार बिन पटाखे की दिवाली: बैन हुए पटाखे, सीएम केजरीवाल ने किया एलान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

इस बार बिन पटाखे की दिवाली: बैन हुए पटाखे, सीएम केजरीवाल ने किया एलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में पटाखे पर बैन का एलान किया है. यह फैसला प्रदूषण और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले और प्रदूषण में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में पटाखे पर बैन का एलान किया है.

समीक्षा बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”प्रदूषण, त्योहार के मौसम के कारण दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि , सरकार चिकित्सा संबंधी आधारभूत ढांचा बेहतर करने, अस्पतालों में आईसीयू बेड जोड़ने के लिए कदम उठा रही है.”

इससे पहले उन्होंने दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़ने की अपील करते हुए कहा था कि बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति बदतर होती जा रही है.

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को रिकॉर्ड 6842 नए मामले आए थे और 51 लोगों की मौत हुई थी.

पराली जलाने के मामलों में वृद्धि और हवा की गति कम होने के कारण दिल्ली में आज सुबह प्रदूषण पिछले एक साल में सबसे खराब स्तर पर पहुंच गया.

आसमान में धुंध की परत छाने से लोगों ने गले में खराश और आंखों से पानी निकलने की शिकायत की. इसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पराली जलने से निकल रहे धुएं के कारण दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति बदतर हो रही है.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31