नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंटी कहने पर भड़की महिला, लड़की को भरे बाजार पीटा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

आंटी कहने पर भड़की महिला, लड़की को भरे बाजार पीटा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आंटी कहने पर भड़की महिला, लड़की को भरे बाजार पीटा

News

 

नई दिल्‍ली: एक महिला आंटी कहने पर इतनी ज्‍यादा भड़क उठी की उसने 19 साल की लड़की को यूपी के एटा जिले की सड़क पर भरे बाजार पीट दिया। यह घटना मंगलवार की शाम की है।

एटा के बाबूगंज बाजार में ‘करवा चौथ’ की पूर्व संध्या पर खासी हलचल थी, तभी 19 साल की लड़की भीड़ के बीच अपने लिए रास्ता बनाने की कोशिश कर रही थी। उसने विनम्रता से 40 वर्षीय महिला से “एक्सक्यूज मी आंटी” कह दिया।

लड़की के ‘आंटी’ कहते ही महिला ने आपा खो दिया और उसे गालियां देने लगी। उसने लड़की को थप्पड़ भी मारा, बाल पकड़कर उसे खींचा। उनके बीच खासा झगड़ा हुआ और वहां लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। वीडियो में पुलिस को व्यस्त बाजार में चल रही इस लड़ाई को रोकने का प्रयास करते देखा जा सकता है।

पुलिस ने बताया कि दोनों को पुलिस स्टेशन लाया गया और बाद में उन्होंने समझौता कर लिया। मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई।

महिला थाना की एसएचओ कंचन कटियार ने कहा, “लड़की ने महिला को ‘आंटी’ कहा था, जिसके बाद महिला ने लड़की के साथ मारपीट की। लड़की ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों को पुलिस स्टेशन लाया गया और उनके परिवारों को बुलाया गया था। उन्होंने इस मुद्दे को आपस में सुलझा लिया है। लड़की और महिला दोनों ही अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।”

घटना के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। विशेष रूप से यहां महिला कांस्टेबलों को तैनात किया गया।


Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31