नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , POLITICS जेपी नड्डा बोले- अर्नब की गिरफ्तारी से लोगों में गुस्सा, राज्य की शक्ति का दुरुपयोग करके पत्रकारों पर हो रही है कार्रवाई – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

POLITICS जेपी नड्डा बोले- अर्नब की गिरफ्तारी से लोगों में गुस्सा, राज्य की शक्ति का दुरुपयोग करके पत्रकारों पर हो रही है कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

POLITICS

जेपी नड्डा बोले- अर्नब की गिरफ्तारी से लोगों में गुस्सा, राज्य की शक्ति का दुरुपयोग करके पत्रकारों पर हो रही है कार्रवाई

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार सुबह मुंबई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिसपर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी और महाराष्ट्र की सरकार पर तीखा हमला किया है।

जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘प्रत्येक व्यक्ति जो एक स्वतंत्र प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास करता है वो महाराष्ट्र सरकार द्वारा अर्नब गोस्वामी के साथ किए जा रहे उत्पीड़न से उग्र है। यह सोनिया और राहुल गांधी द्वारा निर्देशित उन लोगों को चुप कराने का एक और उदाहरण है जो उनसे असहमत हैं। शर्मनाक!’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘भारत ने आपातकाल के लिए इंदिरा गांधी को माफ नहीं किया। भारत ने कभी भी प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करने के लिए राजीव गांधी को माफ नहीं किया और अब एक बार फिर से राज्य की शक्ति का दुरुपयोग करके पत्रकारों पर हमला करने के लिए सोनिया-राहुल गांधी को देश माफ नहीं करेगा।’

बता दें, मुंबई पुलिस के एक दर्जन से अधिक अधिकारी सुबह 6:30 बजे मुंबई के परेल में अर्नब के घर पहुंचे और सभी प्रवेश और निकास मार्गों को ब्लॉक कर दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

वहीं अर्नब की गिरफ्तारी की चारों ओर निंदा हो रही है। लोग जल्द से जल्द उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। इससे पहले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट करते हुए इस घटना की निंदा की है।

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि ”कोई किसी की बात से सहमत-असहमत हो सकता है। बहस, सवाल कर सकता है। हालाँकि पुलिस की शक्ति का दुरुपयोग करके अर्नब गोस्वामी जैसे पत्रकार को गिरफ्तार करना, क्योंकि वो सवाल पूछ रहे थे। हम सभी इसकी निंदा करते हैं।”

वहीं मुंबई पुलिस के द्वारा अर्नब के साथ मारपीट भी की गई है। न्यूज एजेंसी ANI का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अर्नब को एक वैन में ले जाया जा रहा है। वैन से अर्नब ने कहा है कि, ‘पुलिस उनके साथ मारपीट कर रही है।’

वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने भी अर्नब की गिरफ्तारी की निंदा की है। महेश जेठमलानी ने कहा, ‘अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी एक मामले में की गई जिसमें कुछ साल पहले एक क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई थी। अगर पुलिस फिर से केस खोलती भी है तो भी गिरफ्तारी पूरी तरह गलत है। ये बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।’

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031