नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Republic TV के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Republic TV के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Republic TV के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को अलीबाग में दर्ज एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है.

Republic TV के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

मुंबई: मुंबई पुलिस ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इसी साल मई में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इस केस की सीआईडी जांच के आदेश दिए गए थे. ये मामला 2018 का है. पुलिस ने अर्नब के घर पर तलाशी भी ली. अर्नव को अलीबाग के कोर्ट में पेश किया जा सकता है.

 

अर्नब गोस्वामी और दो अन्य द्वारा कथित रूप से बकाया राशि न देने पर 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां के आत्महत्या करने के मामले की सीआईडी द्वारा पुनः जांच करने के आदेश दिए गए थे. कथित तौर पर अन्वय नाइक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में कहा गया था कि आरोपियों ने उनके 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया था इसलिए उन्हें आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा. रिपब्लिक टीवी ने आरोपों को खारिज कर दिया था.

सीआईडी जांच को लेकर राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था, ‘इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक की बेटी आज्ञा नाइक ने दावा किया था कि रायगढ़ जिले में अलीबाग पुलिस ने बकाया राशि न दिए जाने के मामले की जांच नहीं की थी. इसलिए अन्वय और उनकी मां को आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा.’

 

अर्नब की गिरफ्तारी पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं महाराष्ट्र सरकार से पूछना चाहती हूं कि कितनी आवाज बंद करेगी. ये मुंह बढ़ते जाएंगे. आज से पहले कई शहीदों ने अपनी शहादत दी है. आखिर इतना गुस्सा क्यों आता है.’

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31