नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गैस सिलेंडर की डिलीवरी में कल से होने जा रहा बड़ा बदलाव, जानें नए नियम – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

गैस सिलेंडर की डिलीवरी में कल से होने जा रहा बड़ा बदलाव, जानें नए नियम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गैस सिलेंडर की डिलीवरी में कल से होने जा रहा बड़ा बदलाव, जानें नए नियम

News

 

नई दिल्लीः अक्टूबर महीने का आज अंतिम दिन है यानि कल से नवंबर शुरू होने जा राह है, जिसे लेकर सरकार एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी में कई बड़े बदलाव करने जा रही है। गैस बुकिंग के ग्राहकों को अब नए नियमों के बारे में जानना जरूरी होगा, जिससे आगे उन्हें कोई दिक्कत पैदा ना हो।

आखिर क्‍या होंगे बड़े बदलाव ?

आप इंडेन गैस के ग्राहक हैं तो बुकिंग के लिए नए नंबर का इस्‍तेमाल करना होगा। दरअसल, इंडियन ऑयल ने इंडेन गैस की बुकिंग के नंबर को बदल दिया है। अब ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा। 1 नवंबर से एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी का तरीका भी बदल रहा है।

दरअसल, गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा, जब डिलीवरी के लिए वेंडर घर पर पहुंचेगा तो आपको उसके साथ ओटीपी नंबर साझा करना होगा। इसके बाद ही ग्राहक को सिलेंडर की डिलीवरी मिलेगी। 1 नवंबर को एलपीजी गैस की नई कीमत जारी होगी। अक्टूबर महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, कॉमर्शियल गैस की कीमतों में इजाफा हुआ था। बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728