नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मदिरा में मिलावट के मामले में आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित,तीन लोग बर्खास्त – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

मदिरा में मिलावट के मामले में आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित,तीन लोग बर्खास्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मदिरा में मिलावट के मामले में आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित,तीन लोग बर्खास्त

आबकारी विभाग ने 69 पेटी देशी मदिरा की बोतलों में कम तेजी पाए जाने तथा बोतलों से छेड़छाड़ के मामला पकड़ आने पर कार्रवाई की है

मदिरा में मिलावट के मामले में आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित,तीन लोग बर्खास्त
फाइल फोटो

रायपुर: महासमुंद जिले के भंवरपुर स्थित देशी मदिरा दुकान में गड़बड़ी एवं मिलावट का मामला पकड़ में आने पर आबकारी विभाग के प्रभारी उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के साथ ही तीन लोगों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

कम तेजी पाए जाने पर कार्रवाई
मामले में तीन लोगों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है. आबकारी आयुक्त निरंजन दास ने उक्त कार्रवाई राज्य स्तरीय उड़न दस्ता दल द्वारा उक्त मदिरा दुकान में औचक दबिश देकर की गई जांच-पड़ताल के दौरान 69 पेटी देशी मदिरा की बोतलों में कम तेजी पाए जाने तथा बोतलों से छेड़छाड़ का मामला पकड़ आने पर की है.

आबकारी विभाग का अभियान
वहीं निलंबित उप निरीक्षक को संभागीय उड़न दस्ता मुख्यालय रायपुर अटैच कर दिया गया है. गौरतलब है कि राज्य में मदिरा के अवैध करोबार एवं मिलावट पर कड़ाई पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा जांच-पड़ताल का सघन अभियान संचालित किया जा रहा है. उड़न दस्ता टीमें मदिरा दुकानों में दबिश देकर नियमित रूप से जांच-पड़ताल कर रही है.आबकारी विभाग का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031