नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जमीनी विवाद में छोटे भाई की काटी गर्दन, बचाव में उतरी पत्नी, तो दी ये सजा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

जमीनी विवाद में छोटे भाई की काटी गर्दन, बचाव में उतरी पत्नी, तो दी ये सजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जमीनी विवाद में छोटे भाई की काटी गर्दन, बचाव में उतरी पत्नी, तो दी ये सजा

News

 

नई दिल्लीः बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव की सरगर्मी जोरो पर है। राज्य सरकार अपने सुशासन के दावे को लेकर विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है, जिसकी वजह आय दिन आपराधिक घटनाएं है। सोमवार को जमीनी विवाद में एक व्यक्ति ने अपने  छोटे भाई की गला काटकर हत्या कर दी और बचाने  गई पत्नी पर भी हमला किया। घटना मुजफ्फरपुर के बरुराज थाना क्षेत्र के चौकियां गांव की है, जहां देर रात जमीनी विवाद में बाबूलाल राय ने अपने छोटे भाई कपिल देव राय की गर्दन काटकर हत्या कर दी। बचाने गई उसकी पत्नी राजकली देवी को भी घायल कर दिया। वहीं, घटना के बाद आरोपी परिवार के साथ फरार हो गया है।

करीब छह घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में लाया गया, जहां से कपिलदेव राय की हालत नाजुक देख डॉक्टर्स ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक कपिलदेव राय की पत्नी ने बाबूलाल राय सहित छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने बयान दर्ज कर बरुराज थाने को भेज दिया है। मृतिका की पत्नी ने बताया कि उसका कोई बच्चा नहीं होने के कारण आरोपियों की नजर उसकी संपत्ति पर थी. जिसमें उसके जेठ बाबूलाल राय ने अपने परिवार के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। वहीं बचाने गए हम लोगों को भी घायल कर दिया।

वहीं पूरे मामले पर एसकेएमसीएच ओपी प्रभारी सब एसआई सुमन जी झा ने बताया कि बरुराज थाना का मामला है। जमीनी विवाद में आरोपी बाबूलाल राय ने परिवार के साथ मिलकर कपिल देव राय की हत्या कर दी है, बयान हो गया है। आगे की कार्रवाई के लिए बरुराज थाना को भेजा जा रहा है।


Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31