नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिहार चुनाव: अमित शाह की दो टूक- बीजेपी की सीटें ज्यादा आएं फिर भी नीतीश कुमार ही CM होंगे – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

बिहार चुनाव: अमित शाह की दो टूक- बीजेपी की सीटें ज्यादा आएं फिर भी नीतीश कुमार ही CM होंगे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिहार चुनाव: अमित शाह की दो टूक- बीजेपी की सीटें ज्यादा आएं फिर भी नीतीश कुमार ही CM होंगे

अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की होंगे. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार के तेज गति से और आगे ले जाएगी.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे. एक साक्षात्कार में उन्होंने सभी तरह के कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि जबसे नीतीश कुमार के साथ हमारी सरकार बनी है, तबसे बीजेपी ने तय किया था कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि जो कोई भी भ्रांतियां फैला रहा है उस पर वे विराम लगा रहे हैं.

अगर बीजेपी की ज्यादा सीटें आईं तो?

इस सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा कि अगर मगर का कोई सवाल ही नहीं है. नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए को दो-तिहाई बहुमत मिलने जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब से एनडीए बना है तब से नीतीश कुमार हमारे साथी हैं. गठबंधन का एक धर्म होता है और हमने उस धर्म को निभाया है. केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार की डबल इंजन वाली सरकार बिहार के विकास को विकसित राज्य बनाने में बहुत द्रुत गति से आगे ले जाएगी.

बता दें कि बिहार चुनाव के दौरान विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और जेडीयू के बीच सब कुछ ठीक नही हैं. खासकर चिराग पासवान के बयानों के बाद विपक्ष ने इसे हवा देने की कोशिश की. जाहिर है कि चिराग लगातार ये दावा करते दिख रहे हैं कि चुनाव के बाद बीजेपी और एलजेपी मिलकर सरकार बनाएगी. लेकिन अब अमित शाह के बयान के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है.

एलजेपी से जुड़े सवाल पर क्या बोले अमित शाह?

अमित शाह ने चिराग पासवान से जुड़े सवाल पर कहा कि वे एनडीए छोड़कर क्यों गए इसका जवाब चिराग पासवान ही दे सकते हैं. शाह ने कहा कि गठबंधन तोड़ने की घोषणा उनकी तरफ से ही की गई.

गौरतलब है कि एलजेपी, एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रही है. हालांकि, वह बीजेपी के उम्मीदवारों का समर्थन देने की भी बात कर रही है. शनिवार को एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एलान किया कि जमुई से बीजेपी की उम्मीदवार श्रेयसी सिंह का वे समर्थन करेंगे.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031