नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंसानियत शर्मसार: घर से 7 साल की बच्ची को उठाकर ले गया दरिंदा, फिर जो किया उसे जानकर कांप जाएगी रूह – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

इंसानियत शर्मसार: घर से 7 साल की बच्ची को उठाकर ले गया दरिंदा, फिर जो किया उसे जानकर कांप जाएगी रूह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

इंसानियत शर्मसार: घर से 7 साल की बच्ची को उठाकर ले गया दरिंदा, फिर जो किया उसे जानकर कांप जाएगी रूह

News

 

नई दिल्लीः आपराधिक घटनाओं को लेकर राज्य सरकार व प्रशासन कितने भी सख्त कदम क्यों ना उठा लें, लेकिन स्थिति जस की तस नजर आती है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा, छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाएं तो आम बात हो गई हैं। महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कानून और नियम तो बनाए जाते हैं, लेकिन अपराधियों पर इनका बिल्कुल भय नहीं है। अभी कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस में लड़की के साथ जो हुआ शायद ही उसे कोई भूला होगा।

इस बीच महाराष्ट्र में भी मासूम लड़की के दरिंदगी की एक घटना सामने आई है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक दर्दनाक घटना घटी, जहां सात साल की बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई और उसके होंठ काट दिए गए। औरंगाबाद पुलिस कमिश्नर निखिल गुप्ता ने बताया है कि औरंगाबाद के वाडगाओं कोल्हाटी में कुछ लोग मजदूरी के लिए बाहर के गांव से आए थे। ये लोग झोपड़ा बनाकर वाडगाओं कोल्हाटी में रह रहे थे।

शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति झोपड़ी में घुस कर वहां से एक मोबाइल चुरा लेता है और सात साल की लड़की को अपने साथ उठाकर ले गया। झोपड़ी के करीब ही एक खाली खेत में आरोपी सात साल की लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगा। लड़की मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही। आरोप है कि हैवान ने बच्चे के होंठ को जख्मी कर दिया।

लड़की की आवाज पर आस पड़ोस के लोग नींद से उठकर इकट्ठा होने लगते हैं तभी आरोपी लड़की के पास से फरार हो गया। इसके बाद आस पड़ोस के लोग पुलिस को घटना की जानकारी देते हैं। कुछ देर में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और 7 साल की लड़की को इलाज के लिए औरंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी हासिल की। फिलहाल, औरंगाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर का दावा है कि इस मामले में जल्द से जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा और उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728