नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कृषक बिल किसानों के हित मे ऐतिहासिक कदम:- गोमती साय – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

कृषक बिल किसानों के हित मे ऐतिहासिक कदम:- गोमती साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*कृषक बिल किसानों के हित मे ऐतिहासिक कदम:- गोमती साय*

*किसान चौपाल कार्यक्रम में कोड़ा तराई और मलदा में सांसद ने किसानों से बात कही*

*रायगढ़ (17 अक्टूवर)* लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमती गोमती साय ने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम कोड़ातराई व ग्राम मल्दा में किसान चैपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति में केन्द्र सरकार के नऐ कृषि विधेयको को देश के आजादी के बाद किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया। श्रीमती साय ने विधेयक के प्रावधानों को विस्तार से चैपाल में चर्चा करते हुए बताया कि अब देश के अन्नदाताओं को विचोलियों के चंगुल से मुक्ति मिलेगी तथा वे अपनी उपज को इच्छानुसार मूल्य पर विक्रय करने के लिए स्वतंत्र रहेगा। पहले की भाति सभी कृषि उत्पादकों एम.एस.पी. समर्थन मूल की व्यवस्था यथावत रहेगी एवं मंडीयों की भी व्यवस्था बनी रहेगी। किसान अपनी उत्पाद को अन्य स्थानों पर बेचने हेतु अनेक विकल्प मैजूद रहेगें। इस विधेयक से किसानों की आय दुगुनी होनी की भी संभावना बनी रहेगी। वर्तमान भूपेश सरकार के द्वारा धान खरिदी का समय एक दिसम्बर से किये जाने तथा प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदे जाने का निर्णय को किसान विरोधी बताया है। सांसद महोदय ने चैपाल में किसानों की वर्तमान में उत्पन्न समस्याओं की भी जानकारी ली एवं जिला प्रशासन से बात करने का आस्वासन दिया।उक्त चैपाल कार्यक्रम में माननीय गोमती साय जी के साथ निगम के पूर्व सभापति सूभाष पाण्डेय, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा, बब्बल पाण्डेय, जिला मंत्री विलिस गुप्ता, पवन शर्मा, श्रीमती विमला निराला बी.डी.सी. दुलदुला, मोहित सतपथी, कोड़ातराई मण्डल अध्यक्ष डोलनारायण, जिला पंचायत सदस्य प्र्रतिनिधि द्वय प्रमोद गुप्ता, खेमराज नायक, रामपुकार सिंह, सत्येन्द्र सिंह, अमृत सिंह, अनुपम पॉल,उमेश उपाध्याय, अभिषेक शर्मा, प्रवीण द्विवेदी अतुल शर्मा, सुरेन्द्र जेना, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728