नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Navratri 2020: आज से शुरू हो रहा है नवरात्रि का पावन पर्व, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

Navratri 2020: आज से शुरू हो रहा है नवरात्रि का पावन पर्व, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Navratri 2020: आज से शुरू हो रहा है नवरात्रि का पावन पर्व, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

News

 

दिल्ली: कल यानी 17 अक्टूबर से नवरात्र  की शुरुआत होने जा रही है जो 25 अक्टूबर तक चलेगी। 25 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व  मनाई जाएगी। इस बार नवरात्रि का 10 दिनों का त्योहार नौ दिनों में ही पूरा हो जाएगा। इसका कारण तिथियों का उतार चढ़ाव है। 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 58 मिनट तक अष्टमी है और उसके बाद नवमी लग जाएगी। दो तिथियां एक ही दिन पड़ रही है। इसलिए अष्टमी और नवमी की पूजा एक ही दिन होगी। जबकि नवमी के दिन सुबह 7 बजकर 41 मिनट के बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इस कारण दशहरा पर्व और अपराजिता पूजन एक ही दिन आयोजित होंगे। कुल मिलाकर 17 से 25 अक्टूबर के बीच नौ दिनों में दस पर्व संपन्न हो रहे हैं।

मां दुर्गा के वाहन का पड़ेगा प्रभाव 

इस बार शारदीय नवरात्र का आरंभ शनिवार के दिन हो रहा है। ऐसे में देवीभाग्वत पुराण के कहे श्लोक के अनुसार माता का वाहन अश्व होगा। घोड़े पर आयेंगी मां और भैंस पर होंगी विदा। अश्व पर माता का आगमन छत्र भंग, पड़ोसी देशों से युद्ध, आंधी तूफान लाने वाला होता है। ऐसे में आने वाले साल में कुछ राज्यों में सत्ता में उथल-पुथल हो सकता है। सरकार को किसी बात से जन विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। कृषि के मामले में आने वाल साल सामान्य रहेगा। देश के कई भागों में कम वर्षा होने से कृषि का हानि और किसानों को परेशानी होगी। इस बार मां भैंसे पर विदा हो रही है और इसे भी शुभ नहीं माना जाता है।

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 

प्रतिपदा तिथि 17 अक्टूबर की रात 1 बजे से प्रारंभ होगी। वहीं, प्रतिपदा तिथि 17 अक्टूबर की रात 09 बजकर 08 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, यानी 17 अक्टूबर को घट स्थापना मुहूर्त का समय सुबह 06 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 13 मिनट तक का है। अभिजित मुहूर्त प्रात:काल 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री पूजा

नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां पार्वती माता शैलपुत्री का ही रूप हैं और हिमालय राज की पुत्री हैं। माता नंदी की सवारी करती हैं। इनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बायें हाथ में कमल का फूल है। नवरात्रि के पहले दिन लाल रंग का महत्व होता है। यह रंग साहस, शक्ति और कर्म का प्रतीक है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना पूजा का भी विधान है।

अक्टूबर के व्रत और त्योहार

13 अक्टूबर, दिन: मंगलवार: परम एकादशी।

14 अक्टूबर, दिन: बुधवार: प्रदोष व्रत।

15 अक्टूबर, दिन: गुरुवार: मासिक शिवरात्रि।

16 अक्टूबर, दिन: शुक्रवार: आश्विन अधिक अमावस्या।

17 अक्टूबर, दिन: शनिवार: नवरात्रि प्रारंभ, घट स्थापना या कलश स्थापना, दुर्गा पूजा और महाराजा अग्रसेन जयंती।

18 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी पूजा

19 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा पूजा

20 अक्टूबर- मां कुष्मांडा पूजा

21 अक्टूबर- मां स्कंदमाता पूजा

22 अक्टूबर- षष्ठी मां कात्यायनी पूजा

23 अक्टूबर- मां कालरात्रि पूजा

24 अक्टूबर- मां महागौरी दुर्गा पूजा,  शनिवार: दुर्गा अष्टमी और महानवमी।

25 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री पूजा,  रविवार: दशहरा, विजयादशमी, नवरात्रि पारण।

26 अक्टूबर, दिन: सोमवार: दुर्गा विसर्जन।

27 अक्टूबर, दिन: मंगलवार: पापांकुशा एकादशी

28 अक्टूबर, दिन: बुधवार: प्रदोष व्रत, ईद ए मिलाद।

30 अक्टूबर, दिन: शुक्रवार: शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा।

31 अक्टूबर, दिन: शनिवार: वाल्मीकि जयंती।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

You May Have Missed