नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने धरमजयगढ़ कापू क्षेत्र का किया दौरा… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने धरमजयगढ़ कापू क्षेत्र का किया दौरा…

Featured Video Play Icon
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

 

असलम खान धरमजयगढ़ ब्यूरो

👉  :- रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने धरमजयगढ़ कापू क्षेत्र का किया दौरा…

✍*कापू में बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को जल्द पूरा करने के दिये निर्देश…*

✍*रायगढ़ कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल भवन में बने विभिन्न वार्डों, एक्स-रे सेंटर, डॉक्टर्स चेम्बर, ड्रेसिंग रूम, वॉश रूम का निरीक्षण किया*।

👉  बुधवार दोपहर रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने धरमजयगढ़ सहित कापू क्षेत्र का सघन दौरा किया विकास खण्ड के कापू में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसडीएम धरमजयगढ़ संबित मिश्रा भी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल भवन में बने विभिन्न वार्डों, एक्स-रे सेंटर, डॉक्टर्स चेम्बर, ड्रेसिंग रूम, वॉश रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ किये जाने हेतु निर्देशवदिये हैं। साथ ही दवाईयों के स्टोरेज के लिये स्टोर रूम बनाने तथा विद्युत सप्लाई के लिये वायरिंग का कार्य भी जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पानी की उचित व्यवस्था के लिये एक अतिरिक्त बोर करवाने के लिए कहा गया है। साथ ही अस्पताल परिसर में पार्किंग सुविधा तैयार करने और वृक्षा रोपण करवाने के लिये निर्देशित किया गया है। अस्पताल के बाहर बाउण्ड्रीवाल का कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम स्वीकृत कराते हुये जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

आपको बता दें कि महिला बाल विकास विभाग की कार्य योजनाओं की प्रगति की ली गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कापू के महिला बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ पर कार्यरत सीडीपीओ से विभागीय योजनाओं के संचालन के साथ सुपोषण आहार व अण्डा वितरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास विभाग का कार्य अत्यंत संवेदनशील प्रकृति का है। यह महिलाओं तथा बच्चों के पोषण और उनके विकास से सीधे तौर पर जुुड़ी हुई गतिविधियों का संचालन करता है। अत: सभी कार्य पूरी गंभीरता व जिम्मेदारी से किये जायें। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण भी किया तथा भवन के उचित रख-रखाव के दिशा निर्देश भी दिये। इसके पश्चात कापू उप तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गिरदावरी की ऑनलाईन एन्ट्री की जानकारी ली तथा लंंबित डेटा को शीघ्र ऑनलाईन दर्ज करने के निर्देश दिये। इस मौके पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031