नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ नहीं थम रहा अपराध, छेड़खानी से परेशान युवती ने कुएं में कूदकर जान दी – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ नहीं थम रहा अपराध, छेड़खानी से परेशान युवती ने कुएं में कूदकर जान दी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ नहीं थम रहा अपराध, छेड़खानी से परेशान युवती ने कुएं में कूदकर जान दी

News

 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी हाथरस का मामला शांत भी हुआ कि यहां प्रतापगढ़ में छेड़छाड़ से तंग आकर एक युवती ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। पूरा मामला प्रतापगढ़ जिले के बाघराय कोतवाली इलाके की है। जानकारी के मुताबिक इलाके के कुछ मनचले दबंग युवती को पिछले छह महीने से परेशान कर रहे थे। दबंग युवती से आये दिन छेड़छाड़ और अश्लील फब्तियां कसते थे।

बताया जा रहा है कि बाघराय थाना क्षेत्र के पवांसी गांव निवासी शीतला प्रसाद अग्रहरि की बेटी शिवानी अग्रहरी छेड़छाड़ से परेशान होकर अपने ही घर के पास स्थित कुएं में कूद गई। लोगों की मदद से किसी तरह शिवानी को बाहर निकाला जा सका। हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के पिता शीतला प्रसाद ने आरोप लगाया कि गांव के डब्बू सिंह, गुड्डू सिंह और गुन्नू तिवारी काफी दिनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे।

पीड़ित परिवार ने गांव के ही तीनों युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई है। घटना से आक्रोशित किशोरी के परिजनों ने तीन घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। बाद में समझाने-बुझाने के बाद वे शव के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इलाके के एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ धारा 306, 354, 506 IPC और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज की गई है। एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है, दो और लोगों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031