नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इस राज्य ने लिया फैसला, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

इस राज्य ने लिया फैसला, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

इस राज्य ने लिया फैसला, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण

News

 

नई दिल्ली: सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर पंजाब सरकार ने अहम फैसला लिया है। राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

यह फैसला बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की महिलाओं के लिए ये एक ऐतिहासिक दिन है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने पंजाब सिविल सेवा (रिजर्वेशन ऑफ पोस्ट्स फॉर वीमेन) नियम, 2020 को मंजूरी दे दी गई, ताकि पदों पर सीधी भर्ती के लिए महिलाओं को आरक्षण दिया जा सके।

समयबद्ध तरीके से अदालती मामलों / कानूनी मामलों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए, पंजाब कैबिनेट ने पंजाब सिविल सचिवालय (राज्य सेवा वर्ग- III) नियम, 1976 में संशोधन करके क्लर्क (कानूनी) कैडर के गठन के लिए सफलतापूर्वक भर्ती की भी मंजूरी दी है। सीएम ने 2021-22 तक चरणबद्ध तरीके से 1 लाख जॉब भी देने का वादा किया है। सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाने का फैसला लिया है। सत्र सोमवार से शुरू होगा। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के मद्देनजर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728