नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , OMG: बिरयानी खाने के लिए सुबह चार बजे से लग गई इतनी लंबी लाइन! – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

OMG: बिरयानी खाने के लिए सुबह चार बजे से लग गई इतनी लंबी लाइन!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

OMG: बिरयानी खाने के लिए सुबह चार बजे से लग गई इतनी लंबी लाइन!

नई दिल्ली: राशन की दुकानों पर, नोटबंदी में बैंक के बाहर और आइफोन के लिए लॉन्चिंग डे पर आपने लंबी-लंबी लाइनें लगती हुई देखी होंगी, लेकिन क्या आप यकीन कर पाएंगे कि बिरयानी खाने के लिए डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन लग जाए और वह भी सुबह 4 बजे से! यकीन नहीं होता तो ये वीडियो देख लीजिए

 

दरअसल, यह लाइन कर्नाटक के जिले होसकोटे में फेमस ‘बिरयानी’ हाउस के बाहर लगी है। यहां की बिरयानी इतनी फेमस है कि सुबह से ही लंबी—लंबी लाइनें लगना शुरू हो जाती हैं। इस बिरयानी शॉप के मालिक का कहना है कि करीब 22 साल पहले इसकी शुरुआत की गई थी। हमारी बिरयानी में किसी भी तरह का प्रिजर्वेटिव इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसका आथेंटिक टेस्ट, ताजी सब्जियों, देसी घी और खुद के तैयार किए मसालों से इसे बनाया जाता है। जिसकी वजह से यह इतनी फेमस हुई है कि सुबह चार बजे से बिरयानी खाने वालों की लाइन लग जाती है।

एक दिन में एक हजार किलो बिरयानी! 

शॉप के ओनर का कहना है कि एक दिन में एक हजार किलो बिरयानी बिक जाती है। इस बिरयानी का लोगों में इतना क्रेज है कि सुबह चार बजे आने वाले ग्राहक को ढाई घंटे बाद बिरयानी मिल पाती है, इसके बावजूद भी वह इत्मिनान से खड़ा रहता है। यहां आए ग्राहक बताते हैं कि बिरयानी की खुशबू काफी दूर तक आती है, यही खुशबू हमें शॉप तक खींच लाती है। यही वजह है कि इंतजार करना नहीं अखरता।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728