नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीएम योगी पर की थी अभद्र टिप्पणी, मिली ये सजा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

सीएम योगी पर की थी अभद्र टिप्पणी, मिली ये सजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सीएम योगी पर की थी अभद्र टिप्पणी, मिली ये सजा

News

 

नई दिल्लीः सावधान हो जाए अगर आप सोशल मीडिया के माध्यम से किसी के लिए अभद्र भाषा या प्रयोग करते हैं तो अब आपके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर सकती है। सोशल मीडिया पर एक शख्स को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।  पकड़े गए शख्स की पहचान योगेश चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक योगेश लगातार सोशल मीडिया पर सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट कर रहा था।

मामला जेवर थाने में दर्ज किया गया है। दरअसल, बीती 5 अक्टूबर को जेवर मंडल के भाजपा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट की है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की। फिर मामले की जांच शुरु की गई। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाया। चार दिन बाद 9 अक्टूबर को आरोपी योगेश चौधरी को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी योगेश चौधरी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है, अब पुलिस उसके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930