नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , व्हाट्सएप में आया धांसू फीचर, पुरानी चैट या फोटोज ढूंढने का काम आसान, जानिए डिटेल – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

व्हाट्सएप में आया धांसू फीचर, पुरानी चैट या फोटोज ढूंढने का काम आसान, जानिए डिटेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

व्हाट्सएप में आया धांसू फीचर, पुरानी चैट या फोटोज ढूंढने का काम आसान, जानिए डिटेल

News

 

नई दिल्लीः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सएप एक ऐसा एप है, जो सबसे ज्यादा पॉपुलर है। व्हाट्सएप के यूजर्स की संख्या की बात करें तो करीब 228 करोड़ से भी ज्यादा है। इसी को देखते हुए व्हाट्सएप भी आय दिन यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स की लॉन्चिंग करता रहता है। व्हाट्सएप पिछले कुछ समय से एंड्रॉयड के लिए सर्च ऑप्शन पर काम कर रहा था। व्हाट्सएप के बीटा वर्जन में नया सर्च फ़ीचर दिया जा चुका था और अब फाइनली इसके फ़ाइनल वर्जन का अपडेट जारी किया जा रहा है।

व्हाट्सएप ने एक ट्वीट में नए फ़ीचर्स के बारे में बताया है। अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज करते हैं तो ऐप अपडेट करके नया फ़ीचर पा सकते हैं। दरअसल इस फ़ीचर के तहत कंपनी ने सर्च को ऑर्गनाइज़ किया है। अब व्हाट्सएप सर्च में पर टैप करते ही आपको अलग-अलग कैटेगरी दिखाई देगी। यहां फ़ोटोज़, जिफ्स, वीडियोज, डॉक्यूमेंट्स और ऑडियो का आइकॉन दिखेगा। इस तरह आप अलग अलग कैटेगरी से कंटेंट सर्च कर सकते हैं। व्हाट्सएप के मुताबिक़ सर्च करने के लिए सर्च बॉक्स में कैटेगरी के बाद कीवर्ड लिखने पर रिज़ल्ट सटीक आएगा।

उदाहरण के तौर पर अगर आपको अपने व्हाट्सएप चैट्स के फ़ोटोज़ सर्च करने हैं तो सर्च में फ़ोटोज़ लिख कर कीवर्ड एंटर करेंगे, इसके बाद उसी आधार पर आपको रिज़ल्ट दिखाया जाएगा। व्हाट्सएप सर्च में ऐड किए गए ऑप्शन के बाद अब पुराने चैट्स से कंटेंट ढूंढना पहले जैसा मुश्किल नहीं रहेगा, क्योंकि अब ख़ुद से जिस तरह की फाइल्स ढूंढनी है उसे सेलेक्ट करके सर्च कर सकते हैं। व्हाट्सएप के मुताबिक़ ये फ़ीचर आईफोन में कुछ महीने पहले आया था और अब ये एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी उपब्ध होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031