नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पति ने पहले महिला की गर्दन काटी, फिर लेकर थाने पहुंचा, कहां- मैंने कर दी पत्नी हत्या, बताई वजह – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

पति ने पहले महिला की गर्दन काटी, फिर लेकर थाने पहुंचा, कहां- मैंने कर दी पत्नी हत्या, बताई वजह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पति ने पहले महिला की गर्दन काटी, फिर लेकर थाने पहुंचा, कहां- मैंने कर दी पत्नी हत्या, बताई वजह

News

 

नई दिल्लीः योगी सरकार के सख्त कदम के बाद भी महिलाओं पर आपराधिक घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही हैं। महिलाओं पर आय दिन छेड़छाड़ व बलात्कार की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यूपी में ही एक ऐसी घटना को अंजाम दिया गया, जिसे जानकर आपके पांव तले जमीन खिसक जाएगी। पति ने अवैध संबंधों के चलते पत्नी को ऐसा दंड दिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। बांदा में शुक्रवार को पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पहले तो फरसे से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी फिर कटे सिर को लेकर करीब दो किमी दूर थाने जा पहुंचा। मामला बबेरू थाना क्षेत्र के ग्रामीण मोहल्ले नेतानागर का है।

यहां रहने वाले किन्नर (35) नाम के व्यक्ति को अपनी पत्नी विमला (28) पर अवैध संबंधों का शक था, जिसकी आज सुबह लगभग 6 बजे उसने फरसे से गर्दन पर वार करके हत्या कर दी। घटना में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे महिला का प्रेमी बताया जा रहा है। अपर एसपी महेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी कटा सिर लेकर खुद बबेरू थाने पहुंचा और बोला कि मैंने अपनी पत्नी का सिर काट दिया है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. महिला का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और घायल प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि खून से लथपथ पीली टीशर्ट, काला लोअर और बाएं हाथ में कटा सिर पकड़े जब कातिल पति बबेरू कस्बे के बाजार से होते हुए थाने की ओर बढ़ा जा रहा था तो राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। अपर एसपी ने बताया कि मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पुलिस हिरासत में है, महिला के कटे सिर को शेष बॉडी के साथ सील कर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और घायल प्रेमी का इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर घटना के बारे में सुनकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और मौके पर पुलिस बल तैनात है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728