नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , क्या सस्ता होगा कर्ज, 9 अक्टूबर को उठेगा पर्दा – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

क्या सस्ता होगा कर्ज, 9 अक्टूबर को उठेगा पर्दा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

क्या सस्ता होगा कर्ज, 9 अक्टूबर को उठेगा पर्दा

News

नई दिल्ली: क्या ब्याज दरें और सस्ती होगी? क्या लोगों की ईएमआई सस्ती होगी? इस बात पर से पर्दा उठेगा 9 अक्टूबर को जब आरबीआई द्विमासिक कर्ज नीति का ऐलान करेगा। मौद्रिक नीति की समीक्षा करने के लिये आरबीआई के मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की 3 दिवसीय बैठक आज से शुरू हो गई। 9 अक्टूबर को आरबीआई कर्ज नीति का ऐलान करेगा।  माना जा रहा है कि 9 अक्टूबर को आरबीआई गवर्नर शक्ति कांत दास प्रेस कॉन्फ्रेंस क एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे।

क्या ईएमआई सस्ती होगी ? 

हर किसी को यही उम्मीद है कि आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट घटाकर कर्ज सस्ता होने का रास्ता साफ करेगा। हालांकि ये इतना आसान भी नहीं क्योंकि बीते कुछ महीनों से साग-सब्जी और दालों के दामों में इजाफे के चलते थोक महंगाई दर हो या खुदरा महंगाई दर दोनों ही के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में आरबीआई के सामने ब्याज दर में कमी करने का विकल्प बेहद कम नजर आता है।

आरबीआई के मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक पहले 29 सितंबर से  लेकर 1 अक्टूबर तक होना था। लेकिन मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी में 6 सदस्यों का होना जरुरी है लेकिन 3 सदस्य इसमें नहीं थे। सोमवार को ही केंद्र सरकार ने  मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी  में 3 नये सदस्यों आशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और शशांक भिड़े को शामिल किया।

बहरहाल आरबीआई के सामने चुनौती है कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से पटरी से उतर चुकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की।  इस वर्ष आरबीआई ने रेपो दर में 1.15 फीसदी की कटौती का चुका है जिससे आम लोगों से लेकर उद्योग जगत के लिये बैंकों से कर्ज लेना सस्ता हो सके।  कर्ज सस्ता होता है तो ना केवल उद्योग जगत बल्कि होमलोन कारलोन लेने वालों के लिये फायदा होगा इससे डिमांड बढ़ाने में मदद मिलेगी। जो अर्थव्यवस्था के लिये टॉनिक का काम करेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31