रायपुर : मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया
![](https://pardafash.in/honodig/uploads/2022/12/screen2.jpg)
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर : मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया
रायपुर, 5 अक्टूबर 2020
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि तत्कालीन गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती साहस और वीरता की मिसाल हैं। वह भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने पति की मृत्यु के बाद धैर्य और कुशलता के साथ अपने साम्राज्य को सम्हाला और सम्पन्न बनाया। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये। उनके शौर्य और बलिदान ने उन्हें अमर और चिरस्मरणीय बना दिया है।
![](http://sachitindiatv.com/wp-content/uploads/2021/10/blnm.png)
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space