नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा जेलपारा स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए की गई विधायक से मांग… – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा जेलपारा स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए की गई विधायक से मांग…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा जेलपारा स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए की गई विधायक से मांग

 

*@पूर्व मंत्री स्व0 चनेश राम राठिया जी की प्रतिमा स्थापित कर उनकी स्मृति में की जाये इस तालाब का सौंदर्यीकरण*- *अमित आनन्द*

 

 


असलम खान धरमजयगढ़ ब्यूरो हेड 

धरमजयगढ़:-अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री रहे एवं धर्मजयगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक तथा इस पूरे क्षेत्र के विश्वकर्मा कहे जाने वाले स्वर्गीय चनेश राम राठिया जी की स्मृति में धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित जेल पारा तालाब का सौन्दर्यीकरण किया जाए । इस हेतु आज धर्मजयगढ़ एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष अमित आनंद ने विधायक महोदय एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त लालजीत सिंह राठिया जी के समक्ष समस्त क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों का मंत्री महोदय (बाबूजी) को लेकर जो भावनाएं हैं,। अपनी भावनाओं तथा उनके दिए योगदानों के स्मरण हेतु धर्मजयगढ़ नगर पंचायत में स्थित इस तालाब का सौन्दर्यीकरण कर यहां मंत्री महोदय जी की प्रतिमा स्थापित की जाए. ताकि आने वाले पीढ़ी तथा नगर वासियों एवं क्षेत्रवासियों को सदैव उनके दिए गए योगदानों का स्मरण रहे।
अमित आनंद ने कहा की धरमजयगढ़ नगर पंचायत से लेकर पूरे धर्मजयगढ़ विधानसभा को एक नया दिशा एवं रूप देने में माननीय पूर्व मंत्री महोदय स्वर्गीय चनेश राम राठिया जी के द्वारा दिए गए योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता । वे सदैव हम सब के मार्गदर्शक एवं सर्वजन के हितैषी रहे हैं । हमें सदैव उनका आशीर्वाद मिलता रहे ।


इसी तत्वधान में नगर में उनकी प्रतिमा स्थापित कर तालाब का सौंदर्यीकरण की जाये । इस हेतु एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष अमित आनंद द्वारा यह मांग माननीय विधायक लालजीत सिंह राठिया जी से की गई ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031