नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महंगा हुआ सिलेंडर, जानिए नई कीमत – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

महंगा हुआ सिलेंडर, जानिए नई कीमत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महंगा हुआ सिलेंडर, जानिए नई कीमत

News

 नई दिल्ली: कोरोनाकाल में रसोई का खर्च लगातार महंगा होता जा रहा है। जहां एक ओर सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं अब रसोई गैस को लेकर बड़ी खबर आई है। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी (LPG cylinder price increase) हुई है। IOC की वेबसाइट पर दिए गए प्राइस के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 32.50 रुपए महंगा हो गया है।

हालांकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस महीने भी एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन 19 किलो वाला सिलेंडर महंगा होने से रसोई खर्च जरूर बढ़ सकता है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर का दाम 594 रुपए पर स्थिर है। वहीं, 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1133.50 रुपए से बढ़कर 1166 रुपए हो गई है।

इस तरह सिलेंडर 32.50 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1089 रुपए से बढ़कर 1113.50 रुपए पहुंच गई है। यानी इसमें 24.50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है। इसके अलावा अन्य शहरों में भी 35 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।

उल्लेखनीय है कि अगस्त और सितंबर में भी एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि जुलाई में 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 4 रुपए तक बढ़ाई गई थीं। वहीं जून में दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर 11.50 रुपए महंगा हो गया था। जबकि, मई में 162.50 रुपए तक सस्ता हुआ था।

दिल्ली में    19 किलो के सिलेंडर की कीमत 1166.00, मुंबई में 1113.50, कोलकाता में 1220.00 और चेन्नई में 1276.00 रुपए हो गई है। वहीं दिल्ली में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 594.00, मुंबई में 620.50, कोलकाता में 594.00 और चेन्नई में 610.00 है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031