नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाबरी मामले में कोर्ट के फैसले के बाद आडवाणी ने कहा- जय श्री राम, हम सब के लिए बहुत खुशी का प्रसंग है – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

बाबरी मामले में कोर्ट के फैसले के बाद आडवाणी ने कहा- जय श्री राम, हम सब के लिए बहुत खुशी का प्रसंग है

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बाबरी मामले में कोर्ट के फैसले के बाद आडवाणी ने कहा- जय श्री राम, हम सब के लिए बहुत खुशी का प्रसंग है

आडवाणी ने कहा कि ”आज का जो निर्णय हुआ है वो अत्यंत महत्वपूर्ण है, हम सब के लिए बहुत खुशी का प्रसंग है. जब यह समाचार सुना, जय श्री राम कह कर हमने इसका स्वागत किया.”

नई दिल्ली: अयोध्या में छह दिसम्बर 1992 विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सीबीआई की विषेष अदालत ने अपना फैसला सुना दिया. कोर्ट ने सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है. इसके बाद मामले के आरोपी रहे और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने खुशी जताई है.

आडवाणी ने कहा कि ”आज का जो निर्णय हुआ है वो अत्यंत महत्वपूर्ण है, हम सब के लिए बहुत खुशी का प्रसंग है. जब यह समाचार सुना, जय श्री राम कह कर हमने इसका स्वागत किया.”

अदालत ने सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया

बता दें कि अयोध्या में छह दिसम्बर 1992 बाबरी मस्जिद विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 28 साल बाद अपना फैसला सुना दिया है. अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. अदालत ने ये भी कहा कि मस्जिद का विध्वंस सुनियोजित नहीं था. अदालत ने कहा कि किसी भी आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं मिले.

अदालत ने सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है. मामले में आडवाणी, जोशी, उमा भारती, नृत्य गोपाल दास, कल्याण सिंह और सतीश प्रधान को छोड़कर सभी 26 अभियुक्त फैसले के वक्त अदालत में मौजूद थे. जज ने कहा कि आरोपियों के ऑडियो में आवाज साफ नहीं थी.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31