नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाथरस घटना पर पीएम मोदी ने सीएम योगी से की बात, कहा- दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

हाथरस घटना पर पीएम मोदी ने सीएम योगी से की बात, कहा- दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हाथरस घटना पर पीएम मोदी ने सीएम योगी से की बात, कहा- दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए

हाथरस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाने के निर्देश दिए हैं. मामले के सभी चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित गैंगरेप मामले के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सीएम योगी से बात की है. पीएम मोदी ने सीएम योगी से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही. सीएम योगी ने अपने ट्वीट में लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की है और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए.”

एक दूसरे ट्वीट में योगी ने कसहा, “हाथरस में बालिका के साथ घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दोषी कतई नहीं बचेंगे. मामले की जांच हेतु विशेष जांच दल का गठन किया गया है. यह दल आगामी सात दिन में अपनी रिपोर्ट देगा. तुरंत न्याय सुनिश्चित करने हेतु इस मामले का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा.”

प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता का पुलिस द्वारा कथित तौर पर अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा और आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार में सिर्फ अन्याय का बोलबाला है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रात को 2.30 बजे परिजन गिड़गिड़ाते रहे लेकिन हाथरस की पीड़िता के शरीर को यूपी प्रशासन ने जबरन जला दिया. जब वह जीवित थी तब सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी. जब उस पर हमला हुआ सरकार ने समय पर इलाज नहीं दिया.’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने दावा किया, ‘‘पीड़िता की मृत्यु के बाद सरकार ने परिजनों से बेटी के अंतिम संस्कार का अधिकार छीना और मृतका को सम्मान तक नहीं दिया. घोर अमानवीयता. आपने अपराध रोका नहीं बल्कि अपराधियों की तरह व्यवहार किया. अत्याचार रोका नहीं, एक मासूम बच्ची और उसके परिवार पर दोगुना अत्याचार किया. योगी आदित्यनाथ, आप इस्तीफा दो. आपके शासन में न्याय नहीं, सिर्फ अन्याय का बोलबाला है.’’

खबरों के मुताबिक, पुलिस ने हाथरस मामले की पीड़िता का मंगलवार देर अंतिम संस्कार कर दिया. हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031