नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97541 60816 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुनियाभर में Corona का प्रकोप बढ़ा, 10 लाख से अधिक लोगों की मौत, अमेरिका सर्वाधिक प्रभावित – पर्दाफाश

पर्दाफाश

Latest Online Breaking News

दुनियाभर में Corona का प्रकोप बढ़ा, 10 लाख से अधिक लोगों की मौत, अमेरिका सर्वाधिक प्रभावित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुनियाभर में Corona का प्रकोप बढ़ा, 10 लाख से अधिक लोगों की मौत, अमेरिका सर्वाधिक प्रभावित

वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप दुनिया में लगातार बढ़ता ही जा रहा है और इसके कारण अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 3,32,73,720 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं 10,00,555 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस (कोविड-19) को 11 मार्च को महामारी घोषित किया था।
अमेरिका में 2.05 की लाख से अधिक लोगों की मौत : वॉशिंगटन से मिले समाचारों के अनुसार वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.05 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 71 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,05,031 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 71 लाख को पार कर 71,47,241 हो गई है।
न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलीफोर्निया प्रांत सर्वाधिक प्रभावित : अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलीफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 33,140 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 16,107 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलीफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
टेक्सास में 15,773 लोगों की मौत : टेक्सास में इसके कारण 15,773 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 14 हजार से अधिक लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस और पेंसिल्वेनिया जैसे प्रांत भी कोविड-19 का प्रकोप झेल रहे हैं। इन तीनों प्रांतों में कोरोना से 8 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930