Shani Transit 2020: 29 सितंबर को शनि बदल रहा है अपनी चाल, यहां जानें- कैसा रहेगा आप का हाल ?

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
Shani Transit 2020: 29 सितंबर को शनि बदल रहा है अपनी चाल, यहां जानें- कैसा रहेगा आप का हाल ?

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना कई राशियों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आने वाला है। इसकी वजह यह है कि इस महीने का आरंभ ऐसी स्थिति में हो रहा है जब सितंबर के अंतिम सप्ताह में 29 तारीख को शनि की चाल (Shani Transit 2020) बदल जाएगी। शनि मार्गी (Shani Margi) हो जाएंगे। राहु केतु भी 18 महीने के बाद राशि बदल चुके होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि बदलता है या वक्री अथवा मार्गी होता है, उदय या अस्त होता है या नीचस्थ से उच्च स्थिति में आता है तो देशों, व्यक्तियों एवं प्रकृति पर उसका प्रभाव अवश्य पड़ता है।
29 सितंबर को शनि सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर वक्री से मार्गी (Saturn Change Direction) हो रहा है। मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है शनि के मार्गी होने से मकर राशि वालों को काफी राहत मिलेगी। जन्म कुंडली में यदि शनि शुभ स्थिति हैं तो शनि अच्छे फल प्रदान करेंगे। शनि 27 दिसम्बर 2020 को अस्त भी हो जाएंगे।
शनि रुष्ट होते है तो व्यक्ति को एक वक्त का भोजन भी नसीब नहीं होता है। प्रत्येक व्यक्ति के लिये शनि समान नहीं हो सकते है। शनि की प्रकृ्ति व शनि के प्रभाव से मिलने वाले फल जन्म कुण्डली के ग्रह-योग व महादशा- अन्तर्दशा पर काफी हद तक निर्भर करते है। कुण्डली में शनि निर्बल अवस्था में हो या अपनी पाप स्थिति के कारण अपने पूर्ण फल देने में असमर्थ हों, उन्हें शनिवार संबंधि उपायों को करने का प्रयास करना चाहिए।
आइये ज्योतिर्विद् और शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से जानते हैं कि शनि की चाल बदलने से सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और उनके जीवन में कैसे बदलाव आएंगे।
कैसे रहेंगे शनि आपकी चंद्र राशि अनुसार ?
मेष (Aries) लग्न राशिः
नौकरी में तरक्की मिल सकती है। मान – सम्मान में वृद्धि हो सकती है। खर्चों में भी कमीं आ सकती है। भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। अपने प्रतिस्पर्धियों, प्रतिद्वंदियों, विपक्षी विरोधियों पर भी हावि रह सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों के लिये समय शानदार कहा जा सकता है।
वृष (Taurus) लग्न राशिः
छोटी मोटी यात्राएं हो सकती है। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो प्रयासरत रहें इस समय वह निकल सकता है। कार्यस्थल पर आपको अनुकूलपरिणाम मिल सकते हैं। शनि आपके जीवन में बहार लेकर आ सकते हैं। आप इस समय किसी के प्रति अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।
मिथुन (Gemini) लग्न राशिः
परिवार में भी मनमुटाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लेकिन ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा।लाइफ पार्टनर की किसी उपलब्धि को लेकर आप गौरवान्वित महसूस कर सकते हैं। यह समय पिछले समय से चली आ रही किसी बड़ी परेशानी से निजात पाने का भी है।
कर्क (Cancer) लग्न राशिः
शनि सप्तम भाव में मार्गी हो रहे हैं। जिसकी वजह से इनके सगाई या विवाह आदि के कार्य हो सकते हैं। भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा।प्रतिस्पर्धियों की ओर से आपको जो चुनौतियां मिल रही थी, उनमें कमी आने की उम्मीद हैं। छोटी मोटी यात्राएं लाभकारी रह सकती हैं।
सिंह (Leo) लग्न राशिः
खर्च बढ़ सकते हैं। लेकिन इन्हें अपने शत्रु पक्ष से छुटकारा होगा। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें जीत मिल सकती है। रिश्तों में एक नईमहक आयेगी। विद्यार्थियों के लिये भी यह समय अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला रह सकता है। लाभ प्राप्ति के नये साधन भी आप इस समयतलाश सकते हैं।
कन्या (Virgo) लग्न राशिः
लाभ में कुछ कमीं आ सकती है। लेकिन संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। भौतिक संसाधनों का पूरा सुख आपको मिल सकता है। इस समयआप अपने विरोधियों को करारा जवाब देने में सक्षम रहेंगें। नौकरी व व्यवसाय करने वाले जातकों के लिये भी कार्योन्नति के आसार हैं। स्वयं का स्वास्थ्य भी बेहतर बने रहने के आसार हैं।
तुला (Libra) लग्न राशिः
सुखों में भी वृद्धि हो सकती है। कोई रोग परेशान कर सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन में भी आश्चर्यजनक परिवर्तन देखा जा सकता है।तरक्की के रास्ते खुलने के आसार बनेंगें। कठिन परिश्रम का फल आपको मिल सकता है भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। अनावश्यक खर्चों से बचने का प्रयास करें।
वृश्चिक (Scorpio) लग्न राशिः
पराक्रम में वृद्धि होगी। इसके साथ ही छोटे भाई बहनों और मित्रों के साथ संबंध मधुर होंगे। पैतृक संपत्ति से मिलने लाभ में किसी तरह के विलंबका सामना करना पड़ा है तो शनि आपके इंतजार को खत्म कर सकते हैं। भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि के योग शनि बना रहे हैं। यात्राएं भीआपके लिये लाभकारी रहने के आसार हैं।
धनु (Sagittarius) लग्न राशिः
धन संबंधी परेशानी दूर होगी. इसके साथ ही परिवार के साथ सामंजस्य भी काफी अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी तरह की कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य में लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर हो सकते हैं। विवाहित जातकों का अपने साथी पर विश्वास बढ़ेगा। शनि आपके लिए उन्नति के योग बना रहे हैं।
मकर (Capricorn) लग्न राशिः
मकर राशि के लिए शनि पहले भाव में मार्गी हो रहा है। स्वास्थय पहले से ठीक रहेगा। किसी निवेश से अचानक धन लाभ मिल सकता है। विरोधियों द्वारा आपके रास्ते में जो बाधाएं खड़ी की जा रही थीं, अब उनसे आसानी से पार पाएंगे। भाग्य का साथ मिलने के आसार हैं।
कुम्भ (Aquarius) लग्न राशिः
स्थिति में परिवर्तन होगा व आपको लंबे समय से जिस लाभ के मिलने की अपेक्षा थी, वह मिल सकता है। जो जातक नया व्यवसाय या नई नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए भी शनि की चाल लाभकारी रह सकती है। स्वास्थ्य का लाभ भी आपको मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें सफलता प्राप्त हो जाएगी।
मीन (Pisces) लग्न राशिः
हर तरफ से लाभ प्राप्त होगा. सैलरी बढ़ सकती है और यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको उसमें भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। लंबित कार्यों के बनने के योग भी मार्गी शनि प्रशस्त करेंगे। काम का दबाव कुछ ज्यादा हो रहा हो तो उससे भी राहत मिल सकती है। जोखिम वाले क्षेत्र में धन निवेश कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space